फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे पर हैट्रिक लेकर मचाई थी खलबली, अब फिक्सिंग केस में फंसा यह भारतीय पेसर

Fri, 29 Nov 2019 10:37 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 29 Nov 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Former India pacer Abhimanyu Mithun to be quizzed over KPL fixing
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) में हुए फिक्सिंग को लेकर केंद्रीय क्राइम ब्रांच की टीम लगातार जांच और पूछताछ में जुटी है। इसी क्रम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले हुए खिलाड़ी का नाम इस मामले से जुड़ा है। क्राइम ब्रांच की टीम ने टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रहे अभिमन्यु मिथुन को केपीएल में हुई सट्टेबाजी के मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। संयुक्त कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने बताया कि हमने मिथुन से सीसीबी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

Former India pacer Abhimanyu Mithun to be quizzed over KPL fixing
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

केपीएल में मिथुन शिवमोगा लॉयंस टीम के कप्तान है। संयुक्त पुलिस कमिश्नर (क्राइम) ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, हां हमने केपीएल में हुए फिक्सिंग से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए अभिमन्यु मिथुन को आने के लिए निर्देश दिया है। फिलहाल वह सुरत में टी-20 मैच खेल रहे हैं। चूंकि मिथुन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है इसके चलते हमने इस मामले की बीसीसीआई को भी पूरी जानकारी दी है। हम मिथुन से कर्नाटक प्रीमियर लीग के पिछले सत्र से जुड़े कुछ सवाल पूछेंगे।

Former India pacer Abhimanyu Mithun to be quizzed over KPL fixing
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

केंद्रीय क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले में जुलाई से लेकर अबतक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें बेलगावी पैंथर्स के मालिक अलि अश्फाक थारा शामिल हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट ने बुधवार को अली की जमानत याचिका खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former India pacer Abhimanyu Mithun to be quizzed over KPL fixing
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

पिछले सप्ताह क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और केपीएल टीम के मैनजरों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि क्राइम ब्रांच ने मिथुन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। मिथुन ने टीम इंडिया के लिए पांच वन-डे और चार टेस्ट मैच खेले हैं।

विज्ञापन
Former India pacer Abhimanyu Mithun to be quizzed over KPL fixing
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : सोशल मीडिया

25 अक्टूबर 2019 को तमिलनाडु के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए पेसर अभिमन्यु मिथुन ने 50वें ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था। दिलचस्प बात ये रही कि 25 अक्टूबर 1989 को बेंगलुरु में जन्मे भारतीय गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन उसी दिन 30 साल के हुए थे। इस पारी में उन्होंने कुल पांच विकेट लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed