देश की दो-पहिया वाहन निर्माता कंपनियां Honda और TVS दोनों ही BS6 स्कूटर लॉन्च कर चुकी है। Honda Activa 125 और TVS Jupiter Classic 110 Fi दोनों ही बीएस6 उत्सर्जन मानक के साथ आते हैं। नए उत्सर्जन मानक अगले साल अप्रैल 2020 से लागू होने वाले हैं, इससे पहले ही ऑटोमोबाइल कंपनियां नए प्रदूषण रहित इंजन के साथ अपने-अपने वाहन उतार रही हैं। आइए जानते हैं दोनों स्कूटर्स के फीचर्स और कीमतों के बारे में...
BS6 इंजन वाले Honda Activa 125 और TVS Jupiter Classic 110 स्कूटर में कौन है बेहतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितने सीसी का है इंजन
Activa 125 में 125सीसी का BS6 PGM FI इंजन दिया है, यह इंजन 6500 आरपीएम पर 8.1 बीएचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 8.7 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि BS6 इंजन वाले TVS Jupiter में 110 सीसी का फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए है। वहीं, फ्रंट में 220 एमएम के डिस्क ब्रेक और 130 एमएम का रियर ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है।
ये हैं फीचर्स
Honda Activa 125 में एकदम नया डिजिटल-एनालॉग कंसोल मीटर लगाया है, इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि अब आप इसमें रियल टाइम फ्यूल खपत, ओवरऑल माइलेज और स्कूटर कितना चलेगा, ये सब कुछ आप एक ही जगह जान पाएंगे।
जबकि, TVS Jupiter Classic में डुअल-टोन सीट, एनालॉग स्पीडोमीटर, टिंटेड वाइजर, राउंड क्रोम मिरर्स, कुशन बैकरेस्ट के साथ पिलन हैंडल, फ्रंट पैनल यूएसबी चार्जर और मोबाइल क्यूबी स्पेस जैसी बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
माइलेज कितना
TVS कंपनी का दावा है बीएस-6 Jupiter Classic स्कूटर BS4 उत्सर्जन मानक के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। कंपनी का दावा है कि पुराना Jupiter Classic स्कूटर 62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है, यानी कि उम्मीद जताई जा सकती है कि नया स्कूटर 70 किमी प्रति लीटर के आसपास का माइलेज देगा।
जबकि Honda Activa 13 फीसदी ज्यादा माइलेज देगा। बता दें कि मौजूदा Honda Activa 125 BS4 का माइलेज 50 किमी प्रति लीटर है, उम्मीद है कि नया स्कूटर 57 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
ये है कीमत
TVS Jupiter Classic स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 67,911 रुपये है। जबकि Honda Activa 125 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 67,490 रुपये से लेकर 74,490 रुपये के बीच है।