फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: रोहित से लेकर विराट तक, वो पांच खिलाड़ी जो बन सकते हैं मैन ऑफ द सीरीज

Wed, 16 Oct 2019 02:20 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 16 Oct 2019 02:20 PM IST
सार

INDvSA: वो पांच खिलाड़ी जो बन सकते हैं मैन ऑफ द सीरीज
INDvSA: मैन ऑफ द सीरीज के प्रबल दावेदार हैं ये पांच खिलाड़ी
 

विज्ञापन
Five players contender for man of the series in Ind vs Sa match
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social media

पुणे टेस्ट मैच को पारी और 137 रन से जीतकर जीतकर भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब तक इस श्रृंखला में भारतीय खिलाड़ियों का ही दबदबा रहा। यह भारतीय जांबाजों का ही कमाल था कि प्रोटियाज खिलाड़ी घुटने टेकने को मजबूर रहे। उम्मीद यही है कि रांची में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट में भी विराट के वीरों का यह वर्चस्व कायम रहेगा। मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए तो यही लग रहा है कि कोई भारतीय खिलाड़ी ही मैन ऑफ द सीरीज बनेगा।



आइए एक नजर डालते हैं उन पांच खिलाड़ियों पर जो 'मैन ऑफ द सीरीज' के प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

Five players contender for man of the series in Ind vs Sa match
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरे टेस्ट में अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी (254) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक था। इस पारी के साथ ही उन्होंने सबसे तेज 26 शतक लगाने के मामले में सुनील गावस्कर को पछाड़ दिया था। पहले टेस्ट में नाकाम होने के बावजूद कोहली दो मैच की तीन पारियों में 101 की औसत से 305 रन बना चुके हैं।  

Five players contender for man of the series in Ind vs Sa match
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा

टेस्ट मैचों में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा को इस सीरीज में ओपनिंग करने का मौका मिला। एकदिवसीय मुकाबलों की तरह टेस्ट मैच में भी रोहित शर्मा की बतौर ओपनर शुरुआत धमाकेदार रही। उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े थे हालांकि पुणे टेस्ट में रोहित का बल्ला शांत रहा, लेकिन उसके बावजूद वे मैन ऑफ द सीरीज के दावेदार बन सकते हैं। रोहित अभी तक सीरीज के दो मैच की तीन पारियों में 105 की औसत से 317 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five players contender for man of the series in Ind vs Sa match
मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल

ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुआ मयंक अग्रवाल का शानदार प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मयंक का बल्ला इस सीरीज में जमकर बरस रहा है। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में अपने करियर का पहला शतक भी लगाया, पर वह यहीं नहीं थमे, इस शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर उन्होंने इतिहास रच दिया। मयंक के बल्ले से इस सीरीज में अबतक 330 रन निकल चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 110 का रहा है।

विज्ञापन
Five players contender for man of the series in Ind vs Sa match
आर अश्विन और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

रविचंद्रन अश्विन

लगभग 10 महीने बाद वापसी कर रहे रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज के दोनों मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 पारियों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 7 विकेट चटकाए थे। अगर अगले टेस्ट में अश्विन नौ विकेट चटकाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह हरभजन सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं। इसी तरह तीसरे मैच में भी अगर अश्विन का शानदार प्रदर्शन जारी रहा तो वह भी मैन ऑफ द सीरीज के हकदार बन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed