{"_id":"5da6d9808ebc3e0172327e1f","slug":"sachin-tendulkar-welcomes-icc-super-over-rule-change","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपर ओवर का बदला नियम, सचिन ने कहा-किसी भी टीम से जीत का हक नहीं छीन सकते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुपर ओवर का बदला नियम, सचिन ने कहा-किसी भी टीम से जीत का हक नहीं छीन सकते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर और बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इंग्लैंड में हुए विश्व कप फाइनल में विवादित सुपर ओवर के बाद नया नियम लागू करने का फैसला लिया। अब सुपर ओवर टाई होने पर इसे लगातार उस वक्त तक मैच जारी रहेगा। जब तक कोई एक टीम विजेता नहीं करार दी जाती। दुनिया के महान क्रिकेटर्स में शुमार भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी के इस नए फैसले का स्वागत किया है। आईसीसी के पुराने नियम के मुताबिक अगर किसी नॉकआउट मैच में स्कोर टाई होने के बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमें बराबर स्कोर करती हैं तो फैसला बाउंड्री काउंट नियम से होता था।
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने आईसीसी विश्व कप फाइनल में सुपर ओवर के टाई होने के बाद इस नियम को बदलने का सुझाव दिया था। नियम बदले जाने के बाद बाउंड्री के आधार पर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के विजेता का फैसला ना किए जाने पर आईसीसी द्वारा बनाए नए नियम का तेंदुलकर ने स्वागत किया है।
3 of 5
सचिन केन
- फोटो : social media
सचिन ने ट्विटर पर आईसीसी के फैसला पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मुझे लगता है यह बहुत ही महत्वपूर्ण था, यह एक सही नतीजा हासिल करने के लिए बिल्कुल न्ययपूर्ण होगा। खासकर ऐसे में जब कि दोनों ही टीमें बराबर की हों और किसी एक से भी जीत का मौका नहीं छीना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन स्टोक्स विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
मालूम हो कि विश्व कप 2019 का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा था और 100 ओवर के खेल के बाद अंत में टाई हुआ। टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया, सुपर ओवर में भी यह मैच टाई पर ही समाप्त हुआ, लेकिन मैच में सबसे अधिक बाउंड्री लगाने की वजह से मेजबान इंग्लैंड विजेता बना।
विज्ञापन
5 of 5
वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ इंग्लैंड टीम
- फोटो : social media
आईसीसी विश्व कप का आयोजन इंग्लैंड में किया गया था। मेजबान टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा था और फाइनल में नाटकीय ढंग से टीम विजेता बनीं। यह पहला मौका था जब इंग्लैंड ने विश्व का खिताब हासिल किया। न्यूजीलैंड की टीम को लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में हार मिली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।