फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: टीम इंडिया के आगे नतमस्तक हुई कीवी टीम, ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

Mon, 27 Jan 2020 12:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 27 Jan 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
five heroes of team india to win 2nd t20i over new zealand at Auckland
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को टीम इंडिया ने देश को जीत का तोहफा दिया है। जी हां, भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।


 

ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के वो कौन से पांच खिलाड़ी रहे इस जीत के हीरो?

five heroes of team india to win 2nd t20i over new zealand at Auckland
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

केएल राहुल
दूसरे टी-20 में टीम इंडिया की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही, क्योंकि आठ रन के स्कोर पर टीम को रोहित शर्मा (8) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद राहुल ने कप्तान विराट से साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। राहुल ने 50 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। शानदार पारी के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 

five heroes of team india to win 2nd t20i over new zealand at Auckland
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

श्रेयस अय्यर
रोहित और विराट के आउट हो जाने के बाद राहुल ने अय्यर के साथ 86 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने 33 गेंदों में एक चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन की शानदार पारी खेली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of team india to win 2nd t20i over new zealand at Auckland
रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। जडेजा ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट झटके।

 

विज्ञापन
five heroes of team india to win 2nd t20i over new zealand at Auckland
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

शिवम दूबे
बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शिवम दूबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गेंदबाजी में दूबे ने न्यूजीलैंड के सलामी जोड़ी को तोड़ा। शिवम ने कॉलिन मुनरो (26) को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने दो ओवरों में 16 रन देकर एक विकेट झटके। वहीं, बल्लेबाजी में दूबे ने चार गेंदों में एक छक्के की मदद से आठ रन नाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed