ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम की यह लगातार दूसरी हार है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं।
2 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : social media
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर ही 135 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि लगातार दूसरी हार के बाद क्या बोले कीवी कप्तान केन विलियमसन?
3 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : social media
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मैच के बाद उन्होंने कहा, यह मुश्किल दिन था। विकेट पहले मैच की तुलना में काफी अलग था। मुझे लगता है कि मैच को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें 15 से 20 रन और बनाने की जरूरत थी, लेकिन भारत ने जिस तरह गेंदबाजी की उन्हें श्रेय जाता है।
4 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : social media
विलियमसन ने टीम इंडिया को विश्वस्तरीय टीम करार दिया जिसने उन्हें लगातार दबाव में डाला। उन्होंने कहा, सभी विभागों में उनकी टीम स्तरीय है और बीच के ओवरों में उन्होंने हम पर दबाव बनाए रखा।
5 of 5
केन विलियमसन
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'छोटे मैदान पर सिर्फ 130 (132) रन बनाने के बावजूद हमें पता था कि अगर हम शुरुआत में जल्दी विकेट हासिल करने और उनकी तरह दबाव बनाने में सफल रहे तो कुछ भी हो सकता है। मगर उन्होंने अपना अनुभव दिखाया और पहली पारी में हम जितने सक्षम थे, उससे कहीं ज्यादा गहराई से उन्होंने खेला।'