फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया ने कंगारुओं को किया चारों खाने चित, ये रहे पहले मैच के 5 हीरो

Sun, 03 Mar 2019 02:58 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
five heroes of team india to win 1st odi against australia 
टीम इंडिया

भारत ने हैदराबाद में खेले गए पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा वन-डे मंगलवार, पांच फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। 



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 236 रन बनाए। जवाब में भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए जानते हैं टीम इंडिया की इस जीत के कौन रहे पांच हीरो?
 

five heroes of team india to win 1st odi against australia 
virat kohli

विराट कोहली
237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन (0) के रूप में भारत को पहला झटका लगा। इसके बाद रोहित शर्मा (37) ने विराट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। कप्तान विराट ने 45 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए।

five heroes of team india to win 1st odi against australia 
केदार जाधव

केदार जाधव
इस मुकाबले में केदार जाधव ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में उन्होंने 87 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 81 रन की नाबाद पारी खेली। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ मैच चुना गया। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने सात ओवर में 31 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को अपना शिकार बनाया और ख्वाजा और स्टोइनिस की 87 रन की साझेदारी को तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of team india to win 1st odi against australia 
ms dhoni

एमएस धोनी
पूर्व कप्तान धोनी ने 72 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। इस 59 रन के साथ ही उन्होंने अपने वन-डे करियर का 71वां अर्धशतक पूरा किया। धोनी और केदार के 144 रन की अटूट साझेदारी हुई।

विज्ञापन
five heroes of team india to win 1st odi against australia 
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी
शमी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 शानदार विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने मैक्सवेल (40) और टर्नर (21) जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। मैच के बाद कप्तान विराट ने खुद शमी की जबरदस्त तारीफ की। उन्होंने कहा कि शमी ने वन-डे में खुद को बेहतरीन तरीके से ढाला है। वह पूरी तरह फिट है और जिस तरह उन्होंने मैक्सवेल का विकेट लिया वह वाकई कमाल का था। वह विश्व कप के लिए तैयार दिख रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed