वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का पहला उलटफेर रविवार को लंदन में देखने को मिला। द ओवल में खेले गए बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में बांग्लादेश ने जीतकर सभी को चौंकाया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 50 ओवर में 309 रन ही बना सकी और मैच हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं बांग्लादेश की शानदार जीत के कौन रहे पांच हीरो
2 of 6
शाकिब अल हसन
- फोटो : social media
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के अनुभवी और ICC रैंकिंग में नंबर 1 ऑलराउंडर शाकिब ने एक बार फिर से अपने बल्ले का दम दिखाया। शाकिब ने 84 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 75 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 विकेट और 1 कैच भी पकड़ा।
3 of 6
शाकिब अल हसन
- फोटो : social media
मुशफिकुर रहीम
बंगलादेशी विकेटकीपर मुशफिकुर ने 80 गेंदों में 8 चौके की मदद से 78 रन बनाए और शाकिब के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही मुशफिकुर ने डी कॉक को रनआउट भी किया।
महमुदुल्लाह
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे महमुदुल्लाह ने आखिरी ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 33 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए।
मुस्तफिजुर रहमान
एक बार फिर से टीम के अनुभवी और बेहतरीन गेंदबाज मुस्तफिजुर ने अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया। उन्होंने टीम की तरफ से 10 ओवर की गेंदबाजी में 67 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। मुस्तफिजुर ने डेविड मिलर, जेपी डुमिनी और क्रिस मोरिस के विकेट लिए।