फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: विराट कोहली के अलावा यह 4 खिलाड़ी रहे इस ऐतिहासिक जीत के हीरो

Sat, 17 Feb 2018 08:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
 five hero of india vs south africa sixth odi
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 6 वन-डे मैचों की सीरीज को 5-1 से अपने नाम किया और 26 साल बाद प्रोटियाज टीम को उन्हीं के घर पर हराने में कामयाबी हासिल की। सीरीज के अंतिम मैच में टॉस जीतकर कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके इस फैसले को भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित किया। 


द. अफ्रीका की पारी 46.5 ओवर में महज 204 रन सिमटी। जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 32.1 ओवर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो रहे। आइए जानते हैं उन हीरो के बारे में जितनी बदौलत भारत ने द. अफ्रीका सीरीज के इस सूखे को खत्म किया... 
 five hero of india vs south africa sixth odi
शार्दुल ठाकुर - फोटो : BCCI
सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे शार्दुल ठाकुर ने 8.5 ओवर में 52 रन देकर 4 अहम विकेट हासिल किए। उन्होंने सबसे पहले हाशिम अमला को 10 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट कराकर टीम को पहली सफलता दिलाई। 

इसके बाद उन्होंने अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को 24 रन पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट किया। अपने दूसरे स्पेल में ठाकुर ने फरहान बेहरादीन को एक और फेह्लुक्वायो को 34 रन पर पवेलियन जाने पर मजबूर किया। उनकी घातक गेंदबाजी के बदौलत ही टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 204 रन पर रोक पाने में कामयाब रही। 
 
 five hero of india vs south africa sixth odi
कुलदीप यादव - फोटो : BCCI
पूरी सीरीज में अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए पहेली बने रहे कुलदीप यादव की फिरकी इस मैच में भी चली और उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने खतरनाक अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 4 रन पर धवन के हाथों कैच आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 five hero of india vs south africa sixth odi
एबी डीविलियर्स - फोटो : BCCI
कुलदीप के जोड़ीदार युजवेंद्र चहल ने इस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 38 दिए और दो अहम विकेट झटके। चहल ने एबी डीविलियर्स को जल्द क्लीन बोल्ड करके अफ्रीकी बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। उसके अलावा उन्होंने खतरनाक दिख रहे खाया जोंडो को 54 रन पर पांड्या के हाथों कैच आउट किया। 
विज्ञापन
 five hero of india vs south africa sixth odi
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
जसप्रीत बुमराह ने 8 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 अहम विकेट लिए। उन्होंने पिंक वन-डे के हीरो रहे हेनरिच क्लासेन को 22 और इमरान ताहिर को 2 रन पर आउट किया। इन दोनों का कैच विराट कोहली ने पकड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed