12वां क्रिकेट विश्व कप तेजी से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहा है। लगभग एक महीने के खेल में काफी क्रिकेट देखने को मिला चुका है और आगे अभी और देखने को मिलेगा।
हालांकि इस बार के वर्ल्ड कप में बारिश और खिलाड़ियों की चोट ने टीमों को काफी निराश किया है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से टीम के साथी खिलाड़ियों की किस्मत भी खुली और वे वर्ल्ड कप का हिस्सा बन गए हैंं।
2 of 7
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा ही फिलहाल टीम इंडिया के साथ हुआ जब चोट की वजह से टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन वर्ल्ड कप से बाहर हो गए और उनकी जगह युवा ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप में जगह मिल गई। ऐसे में ऋषभ पंत को प्लेइंग Xi में जगह मिलेगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा लेकिन टीम इंडिया के पास फिलहाल चार विकेटकीपर हो चुके हैं।
टीम में फिलहाल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के जिम्मे है जो टीम का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी प्लेइंग xi में जगह तय है।
4 of 7
Dinesh Karthik
- फोटो : amar ujala
उनके अलावा टीम के पास रिज़र्व विकेटकीपर के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक उपलब्ध हैं जिन्हें टीम में नंबर 4 पर खिलाने का दावेदार भी कहा जा रहा है।
5 of 7
KL Rahul
- फोटो : social Media
इनके अलावा केएल राहुल जो IPL में पंजाब और बैंगलोर की तरफ से विकेटकीपिंग कर चुके हैं वे धवन की गैरमौजूदगी में रोहित के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।