फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली टी20 क्रिकेट के टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल नहीं, वजह हैरानीभरी

Fri, 23 Feb 2018 04:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
fica announces top 10 t20 players, virat does not find place
Virat Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं और वह जब भी बल्लेबाजी करने क्रीज पर आते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड बनाकर ही जाते हैं। मौजूदा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने दौरे पर चार शतक जड़े। 

fica announces top 10 t20 players, virat does not find place
विराट कोहली - फोटो : BCCI

हालांकि, इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भी कोहली टी20 बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट में शामिल नहीं हैं। जी हां, फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (फिका) द्वारा जारी टी20 क्रिकेट के टॉप-10 बल्लेबाजों में कोहली शामिल नहीं हैं।

fica announces top 10 t20 players, virat does not find place
Virat Kohli

पहली बार टी20 प्लेयर परफॉर्मेंस इंडेक्स जारी करने वाली फिका ने टॉप 10 क्रिकेटर्स में विराट कोहली को शामिल नहीं किया है। दरअसल, यहां खिलाड़ियों के चुनाव करने का तरीका थोड़ा अलग है। 18 महीने की मेहनत के बाद फिका इस इंडेक्स को तैयार करने में सफल हुआ। इस दौरान बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट, औसत और टीम द्वारा बनाए गए रनों में उस बल्लेबाज द्वारा किए गए योगदान को देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fica announces top 10 t20 players, virat does not find place
ग्लेन मैक्सवेल

इस लिस्ट में 786 अंक हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल नंबर-1 पर हैं। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के 679 अंक हैं और वह इस लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं। हालांकि, यह वजह बेहद हैरानीभरी है कि टी20 इंटरनेशनल में 50 से अधिक की औसत वाले कोहली को टॉप-10 में जगह तक नहीं मिली। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और इंग्लैंड के डेविड विली टीम इंडिया के कप्तान से पहले के स्थानों पर काबिज हैं।

विज्ञापन
fica announces top 10 t20 players, virat does not find place
सुनील नरेन - फोटो : IPL official web

बहरहाल, फिका की लिस्ट में मैक्सवेल के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के सुनील नरेन काबिज हैं। तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मोरिस, चौथे पर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड, पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed