फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Cricket Archives ›   South Africa

दक्षिण अफ्रीका

Fri, 15 Feb 2013 04:27 PM IST
Updated Fri, 15 Feb 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
 South Africa
द. अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड एक स्वायत्त संस्था है। हालांकि द. अफ्रीकी सरकार का इस पर नियंत्रण भी है। सरकार का यह नियंत्रण केवल रंग भेद के अंतर को दूर करने के लिए है। इसके लिए द. अफ्रीकी सरकार ने क्रिकेट बोर्ड का एक वर्किंग पैटर्न तैयार किया है जिसे पास कराने के लिए सरकार की मान्यता जरूरी है। यहां तक कि द. अफ्रीकी सरकार टीम चुनने वाली सलेक्टरों की नियुक्ति पर अंतिम मुहर भी लगाती है। रंगभेद के कारण ही द. अफ्रीकी टीम पर 20 साल (1970 से 1991) का बैन लगा था। द. अफ्रीका की टीम ने अभी तक कोई भी विश्व कप नहीं जीता है।
विज्ञापन


पहला टेस्ट
द. अफ्रीका ने पहला टेस्ट मैच 1889 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। पोर्ट एलिजबेथ में खेले गए इस टेस्ट मैच में द. अफ्रीका को 8 विकेट से हार मिली थी। इस मैच में द. अफ्रीकी टीम की कमान ओन डनेल के हाथों में थी।
विज्ञापन


पहला वनडे
द. अफ्रीका ने पहला वनडे 10 नवंबर 1991 को कोलकाता में भारत के खिलाफ खेला था। इस मैच में द. अफ्रीका के कप्तान क्लाइव राइस थे। इस मैच में द. अफ्रीका को भारत के हाथों 3 विकेट से हार मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला टी20
द. अफ्रीका ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 21 अक्टूबर 2005 को न्यूजीलैंड के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेला था। इस मैच में ग्रीम स्मिथ कप्तान थे। यह मैच में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed