फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बल्लेबाज के नाम से जाना जाएगा फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का गेट नंबर-2

Tue, 31 Oct 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 31 Oct 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
 Feroz Shah Kotlas Gate No 2 to be named of Virender Sehwag from today
टीम इंडिया

टीम इंडिया के इस बल्लेबाज के नाम से अब फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का गेट नंबर-2 जाना जाएगा। इसके लिए दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने सहमति प्रदान कर दी है।

 Feroz Shah Kotlas Gate No 2 to be named of Virender Sehwag from today
वीरेंद्र सहवाग

बुधवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। उससे पहले ही कोटला स्टेडियम के गेट नंबर-2 का नाम 'मुल्तान का सुल्तान' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर रखा जाएगा। मंगलवार को इसका नामकरण समारोह संपन्न होगा। 

 Feroz Shah Kotlas Gate No 2 to be named of Virender Sehwag from today
वीरेंद्र सहवाग

इस मामले में डीडीसीए के प्रशासक जस्टिस (रिटायर्ड) विक्रमजीत सेन ने अपने एक बयान में कहा, 'डीडीसीए के पूर्व प्रबंधन ने वीरेंद्र सहवाग की कई उपलब्धियों को मान्यता दी थी, जिसमें गेट नंबर-2 भी शामिल है। इसलिए मैं उस वादे को पूरा कर रहा हूं।' उन्होंने कहा कि यह पहली बार होगा कि डीडीसीए में बड़े पैमाने पर योगदान देने वाले क्रिकेटरों के योगदान को पहचानने के लिए ऐसा किया गया है। सेन ने कहा कि कई अन्य इनिशिएटिव में से पहले इसको किया गया है। इसके लिए डीडीसीए के द्वारा एक समिति का गठन किया गया, जो डीडीसीए में योगदान करने वालों का मूल्यांकन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Feroz Shah Kotlas Gate No 2 to be named of Virender Sehwag from today
वीरेंद्र सहवाग

बता दें कि 20 अक्‍टूबर 1978 को जन्‍मे सहवाग अलग ही अंदाज में बल्‍लेबाजी के लिए जाने जाते थे। सहवाग दुनिया के सबसे तेज विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार थे। पाकिस्‍तान के खिलाफ वर्ष 1999 में वन-डे के जरिये अपने करियर का आगाज करने वाले वीरू ने 104 टेस्‍ट, 251 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन पारियां खेली।

विज्ञापन
 Feroz Shah Kotlas Gate No 2 to be named of Virender Sehwag from today
वीरेंद्र सहवाग

टेस्‍ट मैचों में उन्‍होंने 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए हैं, जिनमें 23 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 251 वन-डे मैचों में उन्‍होंने 8273 रन बनाए हैं, जिनमें 15 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं। वन-डे में उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर 219 है। टेस्ट मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 318 रन है। चेन्नई में सहवाग ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पारी खेली थी। मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 309 रन बनाए। टेस्ट में दो तिहरे शतक सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग के अलावा किसी भारतीय ने यह कारनामा अभी तक नहीं किया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed