{"_id":"59f7e9fe4f1c1bca678b8341","slug":"rahul-dravid-said-that-the-manner-in-which-anil-kumble-exit-took-place-was-unfair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनिल कुंबले को कोच पद से हटाने को लेकर द्रविड़ ने दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अनिल कुंबले को कोच पद से हटाने को लेकर द्रविड़ ने दिया ये बड़ा बयान
Tue, 31 Oct 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल द्रविड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने पूर्व कोच अनिल कुंबले की बर्खास्तगी पर चल रहे विवाद को लेकर पहली बार बहुत बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जिस तरह से कुंबले को कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा, वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। हालांकि द्रविड़ का ये भी मानना है कि सार्वजनिक तौर पर कुंबले से संबंधित ये सारी चीजें बाहर नहीं आनी चाहिए थीं।
2 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
गौरतलब है कि बैंगलोर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान पत्रकारों से बातचीत में द्रविड़ ने कहा, ' जिस तरह से पूरा मुद्दा मीडिया में उछला वो अनिल कुंबले के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि उन्होंने कहा कि सच्चाई क्या है, यह मुझे नहीं मालूम इसलिए प्रत्यक्ष रुप से मैं कुछ टिप्पणी नहीं कर सकता। मगर अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी के लिए निश्चित ही ये बहुत ही अपमानजनक था।
3 of 5
अनिल कुुंबले
- फोटो : The indian express
भारत ए और अंडर 19 टीम के कोच द्रविड़ ने कहा कि कुंबले अपने जमाने के बहुत बड़े खिलाड़ी थे। टेस्ट मैचों में भारत की जीत में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। द्रविड़ ने कहा कि एक साल तक उन्होंने टीम की कोचिंग काफी अच्छे तरीके से की। इसलिए इस मुद्दे का इस तरह सार्वजनिक होना ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिल कुंबले और विराट कोहली
मालूम हो कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद अनिल कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा जा रहा है कि उनके और कप्तान विराट कोहली के बीच रिश्तों में कुछ खटास आ गई थी। टीम चयन हो या फिर मैच की रणनीति कुंबले और कोहली के बीच एकमत नहीं था। इसलिए अनिल कुंबले ने खुद ही कोच पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा कि कुंबले की कोचिंग में टीम इंडिया ने एक साल में कई अहम सीरीज जीती और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि तब तक बात इतनी बढ़ चुकी थी कि कुंबले को खुद ही इस्तीफा देना पड़ा। कुंबले के इस्तीफा देने के बाद रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बनाया गया। कहा यह भी जा रहा है कि रवि शास्त्री को कोहली का पूरा समर्थन हासिल था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।