यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन का समापन हो चुका है। कोरोना काल में एक महीने से अधिक चले इस टूर्नामेंट में कई रिकॉर्ड और उपलब्धियां देखने को मिली। इस चर्चित टी-20 लीग में जहां कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दिल जीता तो वहीं कई बड़े खिलाड़ियों ने निराश किया। ऐसे में आइए जानते हैं हर फ्रैंचाइजी के एक महंगे खिलाड़ी के बारे में जो टीम के लिए सिरदर्द साबित हुआ।
नाम बड़े और दर्शन छोटे: IPL 2020 में हर टीम का वो एक महंगा खिलाड़ी जिसे अगले साल हटा देना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लेन मैक्सवेल:
किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ की बड़ी धनराशि के साथ अपने साथ जोड़ा था। लेकिन मैक्सवेल ने पूरे सीजन में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। मैक्सवेल ने 13 मैचों में महज 108 रन बनाए और तीन विकेट ही लिए। उनके बल्ले से ना तो एक भी अर्धशतक निकला और नाहीं कोई छक्का।
पैट कमिंस:
तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस सीजन के लिए 15.5 करोड़ की बड़ी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा था। वो सबसे महंगे खिलाड़ी थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से न्याय नहीं किया और टीम के लिए आखिरी के कुछ मैचों को छोड़कर बाकी में फेल रहे। कमिंस ने 14 मैचों में 146 रन बनाए और 12 विकेट अपने नाम किए।
स्टीव स्मिथ:
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ को टीम ने 12.5 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा। लेकिन टेस्ट में बेस्ट इस खिलाड़ी ने अपनी छवि और कीमत के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। स्मिथ ने इस सीजन में 14 मैचों में 26 की औसत से सिर्फ 311 रन बनाए और कुछ मैचों को छोड़कर हर मैच में फेल रहे।
मनीष पांडे:
सनराइजर्स हैदराबाद के मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे इस सीजन में कोई खास कमाल नहीं कर पाए। 11 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ ख़रीदे गए पांडे ने 16 मैचों में 32 की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए।