यूएई में आईपीएल खेलने के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सिडनी पहुंच चुकी है। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारत की 25 सदस्यीय टीम आस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंची, जहां उसे शहर के बाहरी क्षेत्र में 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा, हालांकि इस बीच उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी।
2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@bcci
गौरतलब है कि न्यू साउथ वेल्स सरकार ने भारतीय टीम को दो सप्ताह के पृथकवास के दौरान अभ्यास करने की अनुमति दे रखी है। भारतीय टीम ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क में अभ्यास करेगी जिसे जैव सुरक्षित स्थल के रूप में तैयार किया गया है।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@bcci
कप्तान कोहली एडीलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच होने वाले पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार पृथकवास के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा जाएगा। भारतीय टीम अगले दो सप्ताह तक पुलमैन होटल में रहेगी। यहां पहले न्यू साउथ वेल्स की रग्बी टीम भी ठहरी थी। वह अब अन्य होटल में चली गई है।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
उधर टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार होटल के अधिकारियों ने भारतीय कप्तान को ठहरने के लिए विशेष पेंटहाउस सूइट (कमरा) दिया है, जहां अमूमन आस्ट्रेलियाई रग्बी दिग्गज ब्रैड फिटलर रुकते हैं।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की शृंखला 27 नवंबर से सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी। दोनों ही टीमों ने इस द्विपक्षीय सीरीज के लिए अपनी-अपनी टीमों का एलान कर दिया है। कोरोना काल में यह भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज होगी।