फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvIND: अश्विन ने 51 साल बाद दोहराया इतिहास, कोहली की कप्तानी में किए 200 शिकार

Sat, 04 Aug 2018 06:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 06:57 AM IST
विज्ञापन
ENGvIND: DAshwin become more dangerous in captaincy of Virat Kohli

एजबेस्टन में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अब टीम इंडिया जहां इतिहास रचने से महज 84 रन दूर है तो दूसरी ओर इंग्लैंड का अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण कोहली-कार्तिक की जोड़ी को तोड़ खेल अपने पक्ष में करना चाहेगा।

ENGvIND: DAshwin become more dangerous in captaincy of Virat Kohli

इसके पहले शुक्रवार यानी खेल के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने जमकर बवाल काटा। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (5/51) और रविचंद्रन अश्विन (3/59) की जोड़ी ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 180 रन पर समेट दिया। जिसके बाद भारत को पहले टेस्ट में जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य मिला।

ENGvIND: DAshwin become more dangerous in captaincy of Virat Kohli
- फोटो : ESPN

अगर भारत यह मैच जीतने में सफल रहता है तो निश्चित तौर पर इसका सारा श्रेय कप्तान कोहली को ही जाएगा, लेकिन शानदार बल्लेबाजी के आगे हम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को नहीं भूला सकते। खासतौर पर अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दोनों पारियों में मिलाकर 7 विकेट चटके, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ENGvIND: DAshwin become more dangerous in captaincy of Virat Kohli

दूसरे दिन उन्होंने नई गेंद से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की। साल 1967 के बाद वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए। भारतीय क्रिकेट में 51 साल पहले यह कारनामा इसी जगह पर बिशन सिंह बेदी ने किया था।

विज्ञापन
ENGvIND: DAshwin become more dangerous in captaincy of Virat Kohli
कोहली की कप्तानी में अश्विन के 200 विकेट
 

जब से विराट कोहली कप्तान बने हैं ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन उनके गेंदबाजी आक्रमण का प्रमुख हथियार बने हैं। अश्विन ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन जो रूट को आउट किया जो कोहली की कप्तानी में उनका 34 मैचों में 200वां विकेट था। कोहली की कप्तानी में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रविंद्र जडेजा हैं जिन्होंने 22 मैचों में 116 विकेट लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed