फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली की सफलता का खुला राज, सचिन तेंदुलकर ने दी थी यह खास सलाह

Sat, 04 Aug 2018 06:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 06:57 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar advice is key success factor of Virat Kohli in first test against England

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली जमकर धूम मचा रहे हैं। पहली पारी में उन्होंने विपरित हालातों के बावजूद 149 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। अब दूसरी पारी में भी भारतीय फैंस उनसे जीत की आस लगाए बैठे हैं।

Sachin Tendulkar advice is key success factor of Virat Kohli in first test against England

गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बूते मिले 194 रन के मामूली लक्ष्य के आगे भारतीय बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर लड़खड़ा गया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 110 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। अब चौथे दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 84 रन की दरकार है। 

Sachin Tendulkar advice is key success factor of Virat Kohli in first test against England

मैदान पर कोहली अपने अर्धशतक से 7 रन दूर 43 के निजी स्कोर पर खेल रहे हैं। चार साल पहले इंग्लैंड दौरे में कोहली असफल रहे थे। दस पारियों में 13 की औसत थी कुल 134 रन बनाए थे। इस बार पहली ही पारी में उससे 15 रन ज्यादा ही बना डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar advice is key success factor of Virat Kohli in first test against England

कोहली ने दौरे से पहले दिग्गज सचिन तेंदुलकर की सलाह ली थी जिन्होंने स्विंग से निपटने का गुरुमंत्र बताया था। सचिन ने कोहली को क्रीज से थोड़ा सा आगे खड़े होने के लिए कहा था। मैदान पर इस सलाह का फर्क नजर भी आ रहा है।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar advice is key success factor of Virat Kohli in first test against England

पिछले दौरे में कोहली एंडरसन की इनस्विंगर से काफी परेशान हुए थे। वे इनस्विंगर पर फोकस करते रहे और आउट स्विंगर पर विकेट देते रहे थे। क्रीज से बाहर खड़े होने से इस बार स्विंग को बेहतर ढंग से खेल रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed