टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने जोड़ीदार साथी गेंदबाज कुलदीप यादव के साथ फोटोशूट के दौरान की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल याट ने चहल के इस फोटो पर चुटकी ले ली। डेनियल ने चहल के कद को लेकर मजाक उड़ाया। मालूम हो कि डेनियल याट टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को प्रपोज भी किया था।
कोहली के बाद चहल के पीछे पड़ी यह इंग्लिश महिला क्रिकेटर, उड़ने लगी है डेटिंग की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला गया। इस मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने फोटो शूट में हिस्सा लिया था। इसी दौरान युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव के साथ वाला फोटो शेयर किया। इसके साथ चहल ने लिखा- हेडशॉट्स बनाने में चेन्नई में काफी मजा आया।
Making headshots look fun here in Chennai 🤗 🇮🇳 pic.twitter.com/eTIUVmYdJK
इसपर इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनियल याट ने चहल को ट्रोल कर दिया। डेनियल ने अपने कमेंट में लिखा- मेरे ख्याल से आपका कद मुझसे भी कम है। इस कमेंट के साथ डेनियल ने हंसी की इमोजी भी बनाई।
डेनियल याट उस समय भी सुर्खियों में आईं थी जब उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। डेनियल ने सोशल मीडिया पर बिंदास होकर विराट के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। डेनियल का ये प्रपोजल काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर छाया रहा था।

सोशल मीडिया पर डेनियल का यह कमेंट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह तस्वीर चहल ने चेन्नई में हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वन-डे मैच के शुरू होने से कुछ देर पहले ही पोस्ट की थी। इस मैच में चहल को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला, वहीं कुलदीप को मैदान पर उतरने का मौका मिला।