{"_id":"5b6171a74f1c1bc57a8b79b8","slug":"england-takes-help-of-chinaman-to-avoid-kuldeep-yadavs-threat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड ने खोज लिया चाइनामैन कुलदीप का तोड़, जमकर धुनाई करने का बनाया स्पेशल प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड ने खोज लिया चाइनामैन कुलदीप का तोड़, जमकर धुनाई करने का बनाया स्पेशल प्लान
Wed, 01 Aug 2018 02:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभी यह तय नहीं है कि टीम इंडिया बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में चाइनामैन कुलदीप यादव को मौका देगगी या नहीं, लेकिन मेजबान टीम ने घातक गेंदबाज का तोड़ खोज लिया है। पहले टेस्ट से दो दिन पूर्व इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने नॉटिंघम में जन्में चाइनामैन अखिल पटेल को बुलाकर अभ्यास किया ताकि कुलदीप यादव के खतरे से निपट सकें।
2 of 5
जो रूट
- फोटो : theaustralian.com
बता दें कि अखिल इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर समित पटेल के छोटे भाई हैं। समित ने इंग्लैंड के लिए अब तक 6 टेस्ट और 36 वन-डे खेले हैं। अखिल ने कहा, इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने मुझे कुछ दिन पहले नेट्स पर गेंदबाजी करने के लिए बुलाया और मुझे इसकी बहुत खुशी है। यह सही है कि मुझे गेंदबाजी के लिए इसलिए बुलाया गया ताकि हमारे बल्लेबाज कुलदीप यादव का सामना डटकर कर सकें।
3 of 5
अखिल पटेल
बता दें कि अखिल ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्क रामप्रकाश के साथ करीब ढाई घंटे तक गेंदबाजी की। रामप्रकाश ने उन्हें वह क्षेत्र बताए जहां गेंदबाजी करना जरूरी था। इंग्लैंड के निचले क्रम को अखिल का सामना करने में काफी परेशानी हुई जबकि कप्तान जो रूट अच्छे से उनका सामना करते दिखे। अखिल ने कहा, जी हां, रूट को मेरी गेंदबाजी समझने में कोई दिक्कत नहीं होती दिखी और उन्होंने इसका अच्छे से सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलेस्टर कुक, जो रूट
बता दें कि रूट ने टीम इंडिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे में कुलदीप यादव का सामना करते हुए शतक जमाए और इंग्लैंड ने यह दोनों मैच जीते। इस दौरान देखने में आया कि चाइनामैन कुलदीप का सामना करने में रूट को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 5
जोए रूट
- फोटो : Re
ऐसा प्रतीत हुआ कि रूट ने अन्य इंग्लिश बल्लेबाजों को भी ज्ञान दिया कि वह कैसे कुलदीप यादव की गेंदों का सामना करें। बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार से बर्मिंघम में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।