फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के इंग्लैंड टीम का एलान, बेयरस्टो और मोईन अली का पत्ता कटा

Tue, 27 Aug 2024 11:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Aug 2024 11:42 AM IST
सार

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हुल, ऑलराउंडर जैकब बेथेल और तेज गेंदबाज जॉन टर्नर को वनडे और टी20, दोनों प्रारूपों में चुना गया। वहीं, डेन मूसले और जोर्डन कॉक्स को टी20 टीम में शामिल किया गया।

विज्ञापन
England removes Jonny Bairstow, Moeen Ali For Australia Series, England T20 and ODI team vs Australia
बेयरस्टो और मोईन अली - फोटो : IPL/BCCI
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली को बाहर कर दिया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बिल्कुल नई टीम चुनी है। हालांकि, इस टीम की कप्तानी जोस बटलर ही करते दिखेंगे। बेयरस्टो और मोईन अब तक 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, लेकिन वनडे और टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर किया गया है। मैथ्यू मॉट को पिछले महीने इंग्लैंड के सीमित ओवरों के मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया गया था और सोमवार को टीम की घोषणा के साथ यह बदलाव जारी रहा। मॉट की जगह दिग्गज मार्कस ट्रेस्कोथिक को अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था और अपनी पहले असाइनमेंट के लिए उन्होंने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

 
England removes Jonny Bairstow, Moeen Ali For Australia Series, England T20 and ODI team vs Australia
बाएं से- जैकब बेथेल, जोश हुल और जॉन टर्नर - फोटो : Twitter
37 साल के मोईन अली उपकप्तान रह चुके
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हुल, ऑलराउंडर जैकब बेथेल और तेज गेंदबाज जॉन टर्नर को वनडे और टी20, दोनों प्रारूपों में चुना गया। वहीं, डेन मूसले और जोर्डन कॉक्स को टी20 टीम में शामिल किया गया। मोईन सीमित ओवर क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम के उप-कप्तान थे, लेकिन अब वह 37 साल के हो गए हैं और उन्होंने स्वीकार किया है कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्ती की ओर है। स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में उनकी भूमिका वारविकशायर टीम के उनके साथी बेथेल और मूसले द्वारा कवर की जाएगी। बेयरस्टो अगले महीने 35 साल के हो जाएंगे, लेकिन उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और उन्होंने आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 में इसे साबित भी किया था।
England removes Jonny Bairstow, Moeen Ali For Australia Series, England T20 and ODI team vs Australia
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : IPL/BCCI
बेयरस्टो खराब फॉर्म से गुजर रहे
बेयरस्टो इंग्लैंड को 2019 में चैंपियन बनाने वाली टीम का एक अभिन्न हिस्सा रहे थे। बेयरस्टो ने 2019 विश्व कप टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाए थे। पिछले साल अक्तूबर में उन्होंने ईसीबी के साथ दो साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। हालांकि, इसके लगभग 14 महीने बचे होने के बावजूद बेयरस्टो को अपनी जगह गंवानी पड़ी है। हाल ही में उन्हें 100वीं टेस्ट कैप मिली थी, लेकिन इसके बाद वह टेस्ट टीम से बाहर कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
England removes Jonny Bairstow, Moeen Ali For Australia Series, England T20 and ODI team vs Australia
लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL
क्रिस जॉर्डन को भी टीम से बाहर किया गया
क्रिस जॉर्डन को भी सीमित ओवर टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि लियाम लिविंगस्टोन टी20 टीम में जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे। हालांकि, उन्हें वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। डरहम के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से को बुधवार को सट्टेबाजी अपराधों के लिए तीन महीने के प्रतिबंध को पूरा करने के बाद चुना गया है। वह निलंबन के कारण 10 मई से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले हैं, लेकिन इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने उन्हें तुरंत वापसी कराई है। कार्स को टी20 और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
England removes Jonny Bairstow, Moeen Ali For Australia Series, England T20 and ODI team vs Australia
जो रूट - फोटो : twitter
जो रूट को आराम दिया गया
जोफ्रा आर्चर भी दोनों प्रारूपों में अपना स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में शुरू होगी। हैरी ब्रूक, गस एटकिंसन, बेन डकेट, जेमी स्मिथ और मैथ्यू पोट्स पांच मैचों की वनडे टीम से जुड़ने से पहले एक छोटा ब्रेक लेंगे। जो रूट को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। जैक क्राउली, बेन स्टोक्स और मार्क वुड चोटिल हैं, लेकिन तेज गेंदबाज साकिब महमूद अपनी फिटनेस समस्याओं से उबरकर वापसी कर रहे हैं। उन्हें टी20 टीम में शामिल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed