फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan: 'AI की मदद से बेकार खिलाड़ियों को करेंगे बाहर', बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद PCB अध्यक्ष का बयान

Tue, 27 Aug 2024 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Aug 2024 09:45 AM IST
सार

अपने खिलाफ की गई टिप्पणियों का जवाब देते हुए नकवी ने कहा कि उनके पास सर्जरी के लिए 'उपकरण' नहीं थे। पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड चैंपियंस कप के माध्यम से खिलाड़ियों का एक मजबूत पूल तैयार करने की कोशिश कर रहा है जो संभावित रूप से राष्ट्रीय टीम में खराब फॉर्म वाले खिलाड़ियों की जगह ले सकते हैं।

विज्ञापन
PCB chairman Mohsin Naqvi says- AI will help Pakistan replace non-performers in national team PAK vs BAN Test
मोहसिन नकवी-पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : @MohsinnaqviC42/@TheRealPCB
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने खुलासा किया है कि बोर्ड आगामी चैंपियंस कप के लिए टीम तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर रहा है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में प्रदर्शन नहीं करने वालों को बदलने के लिए चैंपियंस कप अहम टूर्नामेंट साबित होगा। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर आलोचना हो रही है। फैंस और कई पूर्व क्रिकेटरों ने टी20 विश्व कप 2024 में टीम की विफलता के बाद प्रदर्शन न कर पाने वाले खिलाड़ियों को बाहर नहीं करने के लिए पीसीबी और विशेष रूप से मोहसिन नकवी की आलोचना की है। पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने पीसीबी अध्यक्ष पर क्रिकेट प्रणाली की सर्जरी कराने का झूठा वादा करने का आरोप लगाते हुए आलोचना की थी।
PCB chairman Mohsin Naqvi says- AI will help Pakistan replace non-performers in national team PAK vs BAN Test
बाबर आजम, मोहसिन नकवी और अजहर महमूद - फोटो : Pakistan Cricket
अपने खिलाफ हो रही टिप्पणियों पर नकवी का बयान
अपने खिलाफ की गई टिप्पणियों का जवाब देते हुए नकवी ने कहा कि उनके पास सर्जरी के लिए 'उपकरण' नहीं थे। पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड चैंपियंस कप के माध्यम से खिलाड़ियों का एक मजबूत पूल तैयार करने की कोशिश कर रहा है जो संभावित रूप से राष्ट्रीय टीम में खराब फॉर्म वाले खिलाड़ियों की जगह ले सकते हैं। पीसीबी अध्यक्ष ने कहा, 'समस्या यह है कि चयन समिति के पास खिलाड़ियों का चयन करने के लिए कोई पूल नहीं है। मैंने सर्जरी की बात की क्योंकि हमें अपनी समस्याओं को ठीक करने की आवश्यकता है। लेकिन जब हम देखते हैं कि उन्हें कैसे हल किया जाए, तो हमारे पास कोई ठोस डेटा या खिलाड़ी पूल नहीं होता है। पूरा सिस्टम अस्त-व्यस्त है। चैंपियंस कप से प्रतिभा निकलकर सामने आएंगे और हमारे पास हर खिलाड़ी और खेलों का रिकॉर्ड होगा। सर्जरी करने के लिए सभी उपकरणों की आवश्यकता होती है।'
PCB chairman Mohsin Naqvi says- AI will help Pakistan replace non-performers in national team PAK vs BAN Test
मोहसिन नकवी (दाएं) ने पाकिस्तान टीम पर बयान दिया - फोटो : PCB/ICC
पीसीबी अध्यक्ष का अजीबोगरीब बयान
पीसीबी अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक अजीब बयान देते हुए दावा किया कि पाकिस्तान में घरेलू खिलाड़ियों के नाम पर कोई डेटा नहीं है, जिससे चयन नीति मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके लिए हमारे पास रिकॉर्ड नहीं है। चैंपियंस कप घरेलू क्रिकेट को मजबूत बनाएगा। हमारे पास 150 खिलाड़ियों का पूल होगा और फिर हमारी सर्जरी करने के लिए जाएंगे। यह चयन समिति करेगी। लोगों ने कहा कि आज ही यह सब करो, चार-पांच खिलाड़ियों को हटा दो और उनसे छुटकारा पा लो। आप किसी को तब तक बाहर नहीं कर सकते जब तक कि आपके पास उनकी जगह लेने के लिए बेहतर कोई न हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
PCB chairman Mohsin Naqvi says- AI will help Pakistan replace non-performers in national team PAK vs BAN Test
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
'AI का उपयोग करके सर्जरी करेंगे'
एक हैरान करने वाले बयान में मोहसिन नकवी ने कहा कि पीसीबी ने चैंपियंस कप के लिए टीम बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, '150 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और इसका 80% एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा किया गया है और 20% मनुष्यों का उपयोग करके। कोई भी इसे चुनौती नहीं दे सकता। हमने अपनी चयन समिति को लगभग 20% वेटेज दिया। यदि हम किसी खिलाड़ी को खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी से बदल देते हैं और आगे चलकर वह भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते है तो आप शिकायत करने वाले पहले व्यक्ति होंगे। अब हमारे पास रिकॉर्ड होंगे और हम सभी पारदर्शी तरीके से देख पाएंगे कि टीम में जगह का हकदार कौन है।'
विज्ञापन
PCB chairman Mohsin Naqvi says- AI will help Pakistan replace non-performers in national team PAK vs BAN Test
बाएं से- मिस्बाह, वकार, सकलैन, शोएब और सरफराज - फोटो : Twitter
पीसीबी ने दिग्गजों को दी जिम्मेदारी
मोहसिन ने कहा, 'चैंपियंस कप सितंबर में खत्म होगा और फिर सभी के लिए रिकॉर्ड बन जाएंगे। जो कोई भी प्रदर्शन नहीं कर रहा है उसे तुरंत बदल दिया जाएगा। यह किसी की व्यक्तिगत राय और इच्छाओं पर निर्भर नहीं होना चाहिए।' इससे पहले पीसीबी ने अपने दिग्गज क्रिकेटरों में से पांच को चैंपियंस कप में टीमों के मेंटर के रूप में नामित किया था। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये इस फैसले की घोषणा की थी। इसमें कहा गया था कि मिस्बाह-उल-हक, सकलैन मुश्ताक, सरफराज अहमद, शोएब मलिक और वकार यूनिस टूर्नामेंट में पांच टीमों का मार्गदर्शन करेंगे और घरेलू क्रिकेटरों को अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed