ड्वेन ब्रावो को समझ में नहीं आता कि जब भी चेन्नई की टीम जीत दर्ज करती है तब उम्र संबंधी बात क्यों उठने लगती है क्योंकि उनका मानना है कि अनुभव अधिक मायने रखता है।
2 of 5
दिल्ली बनाम चेन्नई
- फोटो : file photo
चेन्नई ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग मैच में दिल्ली को छह विकेट से हराया तथा जब मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में ब्रावो से उम्र संबंधी सवाल पूछा गया तो वह इस मसले को लेकर टीम की आलोचना करने वालों को जवाब देने से नहीं चूके।
3 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : file photo
ब्रावो ने कहा, 'हम अपनी उम्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हमारी जो उम्र है वही है और आप गूगल पर सर्च कर सकते हो लेकिन यह कोई मसला नहीं है। हम 60 साल के बूढ़े नहीं है। हम 32 से 35 साल के खिलाड़ी हैं। हम अब भी जवां हैं। हम अपने शरीर का ध्यान रखते हैं और हमें बहुत अधिक अनुभव है।' ब्रावो ने कहा कि चेन्नई के लिए मुश्किल परिस्थितियों में उसका अनुभव और 'विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तान' का साथ काफी काम आता है।
4 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : file photo
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'किसी भी खेल में, किसी भी टूर्नामेंट में, आप अनुभव को मात नहीं दे सकते। हम अपनी कमजोरी जानते हैं और हम चतुराई भरा खेल खेलते हैं और हमारी अगुवाई दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करता है। और वह (धोनी) हमें याद दिलाता रहता था कि हमारी टीम सबसे तेज नहीं है लेकिन सबसे अनुभवी टीम है।'
5 of 5
dhoni
- फोटो : file photo
ब्रावो से पूछा गया कि क्या महेंद्र सिंह धोनी के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर कोई रणनीति होती है, 'हमारी कोई रणनीति नहीं होती है। हम टीम बैठक नहीं करते। हम मैदान पर उतरकर अपना काम करते हैं। धोनी की अपनी शैली है और प्रत्येक खिलाड़ी की अपनी शैली है। हम केवल परिस्थितियों को देखते हैं और उससे तेजी से सामंजस्य बिठाते हैं और यहां अनुभव काम आता है।'