फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अरसे बाद देश के लिए खेलेगा यह खिलाड़ी, अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए बेहद उत्साहित'

Sat, 28 Jul 2018 10:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Karthik says, I am as excited as I can beon playing Tests in England after 11 years
टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया एक अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। इससे पहले 11 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलने को लेकर बड़ी बात कही है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः


 

Dinesh Karthik says, I am as excited as I can beon playing Tests in England after 11 years
दिनेश कार्तिक

गौरतलब है कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन कार्तिक का खेलना लगभग तय है। बता दें कि कार्तिक 11 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में हुए अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट में उन्हें खेलने का मौका मिला था। ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे पर दिनेश कार्तिक पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Dinesh Karthik says, I am as excited as I can beon playing Tests in England after 11 years
दिनेश कार्तिक

BCCI TV से बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा, 'मैं थोड़ा चिंतित महसूस कर रहा हूं। काफी लंबे समय समय के बाद टेस्ट खेलूंगा और मैं इसे आगे की ओर देख रहा हूं। दूसरे खिलाड़ी की अपेक्षा इंग्लैंड में खेलना काफी कठिन है। मैं काफी उत्साहित हूं, जितना हो सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Karthik says, I am as excited as I can beon playing Tests in England after 11 years
दिनेश कार्तिक

दिलचस्प बात यह है कि 2007 टीम से कार्तिक एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलेंगे। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। दो मैच ड्रा हो गया था। कार्तिक ने कहा, 'मुझे अब तक याद नहीं है, मेरी याददाश्त इतनी खराब है। मैं इसे अपने करियर की हाइलाइट के रूप में याद करता हूं। यह एक शानदार सीरीज थी, जहां दोनों टीमों ने अपने प्लेइंग में कोई बदलाव करने की जरूरत महसूस नहीं हुई। यही खेल में क्रिकेट की गुणवत्ता को दिखाती है।'

विज्ञापन
Dinesh Karthik says, I am as excited as I can beon playing Tests in England after 11 years
dinesh karthik

बता दें कि साल 2007 में खेले गए इंग्लैंड दौरे पर कार्तिक ने अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। इस दौरान कार्तिक (60,77 और 91 रन) ने अच्छी पारी खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed