फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं टीम इंडिया के वो 5 वन-डे स्पेशलिस्ट, जो टेस्ट में हुए फेल

Sat, 28 Jul 2018 10:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
team india 5 ODI Specialists who failed in Tests cricket
team india

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। हालांकि, फिलहाल प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया गया है। इससे पहले टीम इंडिया की जीत पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर जीत पाएगी? हां, एक जाहिर सी बात है कि टेस्ट स्पेशलिस्ट खिलाड़ी वन-डे में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते, जितना वह टेस्ट में कर सकते। उसी प्रकार क्या वन-डे स्पेशलिस्ट खिलाड़ी टेस्ट में अच्छा परफॉर्मेंस कर सकते हैं, यह एक बड़ा सवाल है? आइए जानते हैं, वो 5 वन-डे स्पेशलिस्ट, जो टेस्ट में पड़े गए फीकेः


 

रोहित शर्मा

team india 5 ODI Specialists who failed in Tests cricket
ROHIT SHARMA 200

टीम इंडिया के 'हिटमैन' माने जाने वाले रोहित शर्मा अपनी क्षमता के मुताबिक टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, जबकि वह वन-डे में धामकेदार बल्लेबाज के रूप में माने जाते हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले रोहित ने पहले 2 मैचों में बैक-टू-बैक दो शानदार शतक जड़ दिए थे लकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

हिटमैन ने 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.97 की औसत से 1479 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम मात्र तीन शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी साल जनवरी में खेला था।

प्रोटियाज के खिलाफ उन्होंने पहले दो मैचों के तीन पारियों में मात्र (11,10,10) 31 रन ही बना पाए थे। वहीं, रोहित विदेशी सरजमीं पर 21 पारियों में दो ही बार पचास से ज्यादा स्कोर कर पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2014 में 75 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2015 में 53 रन बनाए थे।

युवराज सिंह

team india 5 ODI Specialists who failed in Tests cricket
युवराज सिंह

टीम इंडिया के सिक्सर किंग माने जाने युवराज सिंह पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए वन-डे में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, लेकिन टेस्ट में वह फ्लॉप हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2003 में टेस्ट क्रिकेट में डैब्यू करने वाले यवराज ने  कुल 40 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 60.78 की औसत से 547 रन बनाए हैं। सिंह ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2012 में इंग्लैंड में खेला था। हालांकि, वह वन-डे में भी फिलहाल पिछले काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रैना

team india 5 ODI Specialists who failed in Tests cricket
सुरेश रैना

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना ने 18 साल की उम्र में साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ वन-डे में डेब्यू किया था। रैना ने अपनी शानदार फिल्डिंग और बैंटिंग के जरिए खुद को टीम इंडिया में साबित किया है। साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ ही टेस्ट में डेब्यू करने वाले रैना ने कुल 18 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.38 की औसत से 1041 रन बनाए हैं। हालांकि, साल 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया टूर क दौरान रैना की टीम में वापसी हई थी, लेकिन वह टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन नीं कर पाए थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था।

 

विज्ञापन

आशीष नेहरा

team india 5 ODI Specialists who failed in Tests cricket
आशीष नेहरा - फोटो : bcci

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का करियर चोट की वजह थोड़ा डगमगाया रहा लकिन टीम इंडिया की तरफ से उन्होंने वन-डे में अच्छा प्रदर्शन किया। 120 मैचों में उन्होंने 157 विकेट अपने नाम किया। दिल्ली के पूर्व गेंदबाज नेहरा का टेस्ट में प्रदर्शन खराब तो नहीं पर उतना अच्छा भी नहीं कहा जा सकता। दरअसल, नेहरा ने 17 मैचों के 29 पारियों में 42.41 की औसत से 44 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं। 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले नेहरा ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed