फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी ने तैयार किया रिटायरमेंट प्लान, रांची में किया बड़ा इंवेस्टमेंट

Thu, 24 Aug 2017 04:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 24 Aug 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
dhonis retirement plan after seven merchandise he is going to invest in hotel in ranchi
धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने रिटायरमेंट का प्लान तैयार कर लिया है। धोनी ने जब से टीम इंडिया के सीमित ओवरों की कप्तानी पद से इस्तीफा दिया है, तब से उनके संन्यास की खबरें जोर पकड़ती रही हैं। धोनी के संन्यास लेने के बारे में कई विशेषज्ञ अपनी राय भी दे चुके हैं। हाल ही में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा था कि भारतीय टीम को जल्द ही अपने सीनियर खिलाड़ियों के विकल्प खोजने की जरुरत है।

dhonis retirement plan after seven merchandise he is going to invest in hotel in ranchi
एमएस धोनी - फोटो : instagram

धोनी पर भले ही क्रिकेट से संन्यास लेने का कितना ही दबाव क्यों न हो, लेकिन उन्हें दबाव से निकलते बखूबी आता है। यू ही नहीं कप्तान रहते उन्हें कैप्टन कूल की उपाधि नहीं मिली। अब धोनी ने अपने संन्यास के लिए रांची में बड़ा इंवेस्टमेंट किया है। उन्होंने क्रिकेट के बाद नए बिजनेस पर अपना काम शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अपने गृहनगर रांची में एक फाइव स्टार होटल खोलने जा रहे हैं। 

dhonis retirement plan after seven merchandise he is going to invest in hotel in ranchi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

सूत्रों के मुताबिक धोनी की कंपनी 'रीति ट्रेवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड' ने फाइव स्टार होटल खोलने का फैसला लिया था। इसे अब स्वीकार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि होटल निर्माण में करीब तीन सौ करोड़ रुपए का खर्च होगा। वैसे धोनी ने कई जगह इंवेस्टमेंट कर रखा है और इससे उम्मीद है कि उनका भविष्य बेहद खुशनुमा रहेगा। धोनी ने स्पोर्ट्स फिट जिम, सेवेन स्पोर्ट्स, रीती स्पोर्ट्स, रांची रेज हॉकी टीम, चेन्नइयन एफसी फुटबॉल क्लब और माही रेसिंग में प्रमुख रूप से निवेश किया है। इसके अलावा इंडिया सीमेंट्स में धोनी वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dhonis retirement plan after seven merchandise he is going to invest in hotel in ranchi
महेंद्र सिंह धोनी

धोनी अब दुबई में अपनी क्रिकेट एकेडमी भी खोलने जा रहे हैं। धोनी इस समय झारखंड मोमेंटम के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। झारखंड में हाल ही में हुए ग्लोबल निवेश समिट में खुद धोनी शामिल हुए थे। धोनी के इस होटल में करीब 500 लोगों को नौकरी मिलने की बात कही गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होटल निर्माण के लिए धोनी की कंपनी ने धुर्वा में ज्यूडिशियल एकेडमी के पास करीब पांच एकड़ जमीन चुनी है। वर्तमान में ये जमीन पर्यटन विभाग के पास है। इस जमीन को देने का निर्णय राज्‍य सरकार को करना है।

विज्ञापन
dhonis retirement plan after seven merchandise he is going to invest in hotel in ranchi
DHONI

धोनी की कपंनी के प्रमोटर अरुण पांडे ने कहा, 'जमीन आवंटित होते ही होटल का काम शुरू कर दिया जाएगा। मामला अभी सरकार के पास अधर में लटका है। हम स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स वियर फैक्ट्री भी खोलने की योजना बना रहे हैं।' जब से टीम इंडिया के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी को अल्टीमेटम दिया है कि अगर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए तो उनके विकल्प की खोज तेज की जा सकती है। तभी से धोनी के इंवेस्टमेंट प्लान्स से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed