{"_id":"5895cb294f1c1b953fe81d92","slug":"dhoni-reveles-how-many-markes-he-got-in-his-10th-and-12th-class","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए धोनी को 10वीं और 12वीं में कितने नंबर मिले थे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए धोनी को 10वीं और 12वीं में कितने नंबर मिले थे!
Tue, 07 Feb 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Feb 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी और सहवाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 12वीं के आगे पढ़ाई नहीं कर सके। लेकिन वह पढ़ाई में कैसे थे। उनके कितने नंबर आते थे। इस बात का खुलासा खुद धोनी ने वीरेंद्र सहवाग के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में किया।
जानिए धोनी को 10वीं और 12वीं में कितने नंबर मिले थे!
2 of 5
सहवाग स्कूल पहुंचे धोनी
सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं से मुखातिब होते हुए धोनी ने कहा कि वह पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे। उन्हें दसवीं में 66 और बारहवीं में 56 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। धोनी ने बताया कि उन्होंने पहली बार क्लास बंक ग्यारहवीं में की थी। वह क्लास में बहुत ध्यान से पढ़ाई करते थे।
जानिए धोनी को 10वीं और 12वीं में कितने नंबर मिले थे!
3 of 5
सहवाग स्कूल पहुंचे धोनी
जिस दौरान वह 12वीं में थे। उन्हें परीक्षा के दौरान उन्हें रांची से बाहर जाकर मैच खेलने थे। उस वक्त उनके पिता से इसके लिए अनुमति लेनी थी। उन्होंने संकोच करते हुए मां के माध्यम से पिता तक यह बात पहुंचाई। उनके पिता ने उनकी यह बात मान ली। उनके पिता पान सिंह ने कहा कि यदि तुमने साल भर तैयारी की है तो एक दिन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए धोनी को 10वीं और 12वीं में कितने नंबर मिले थे!
4 of 5
सहवाग स्कूल पहुंचे धोनी
धोनी ने छात्रों से कहा कि उन्हें पढ़ाई खेल के बीच में संतुलन बनाना होगा। धोनी ने बच्चों से कहा कि हमें उन चीजों के लिए परेशान होना चाहिए जो हमारे नियंत्रण में हैं न कि उनके लिए जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। धोनी ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरे मन से क्रिकेट खेलना मेरा काम था लेकिन चयन करे नियंत्रण में नहीं था। यह किसी और का काम था। इसके लिए मैं परेशान नहीं होता था। इसलिए खेल और पढ़ाई में समय देना हमारे वश में है और हमें वह करना चाहिए।
विज्ञापन
जानिए धोनी को 10वीं और 12वीं में कितने नंबर मिले थे!
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
धोनी ने बच्चों से कहा कि स्कूल में आपको हर खेल में भाग लेना चाहिए और यह समझने की कोशिश करना चाहिए कि आप किस खेल में किस काम में अच्छे हैं। इस बात की पहचान होना बेहद जरूरी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।