{"_id":"59c0bd404f1c1b96688b55af","slug":"dhoni-now-this-year-going-to-be-more-strong-its-all-due-to-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली ने कहा, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की वजह से चल रहा है धोनी का बल्ला ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली ने कहा, टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की वजह से चल रहा है धोनी का बल्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के सफल दौरे के बाद एमएस धोनी ने एक बार फिर चेन्नई में टीम इंडिया को संकट से निकालकर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। कंगारुओं के खिलाफ पहले वन डे में टीम इंडिया का स्कोर एक समय 5 विकेट पर 87 रन था। इसके बाद धोनी ने हार्दिक पांड्या के साथ 118 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच में वापस लाया। श्रीलंका में भी दो वन डे मैचों में धोनी ने टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया था। इस तरह धोनी का बल्ला अब लगातार मैचों में चलकर टीम इंडिया को मैच जिता रहा है।
कप्तान के विश्वास की वजह से माही बना रहे रन
2 of 5
कोहली और धोनी
- फोटो : ndtv
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी की इस सफलता के पीछे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जिम्मेदार माना है। गांगुली ने कहा कि धोनी के इस तरह के नए रोल का श्रेय कप्तान विराट कोहली को भी जाता है। मीडिया में बात करते हुए गांगुली ने कहा कि विराट कोहली के विश्वास की वजह से ही आजकल धोनी इतने बेहतर ढंग से रन बना रहे हैं। पूर्व कप्तान ने कहा कि जब आपका कप्तान आप पर विश्वास जाहिर करता है तब आप और बेहतर ढंग से प्रदर्शन करते हैं।
300 वन डे खेलकर 9737 रन बना चुके हैं
3 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : twitter
गांगुली ने कहा कि धोनी काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। 300 वन डे खेल चुके हैं। 9737 रन बना चुके हैं। क्रिकेट के इस प्रतियोगी माहौल में सीनियर बल्लेबाजों का लगातार प्रदर्शन करना जरूरी हो गया है। ऐसे में अगर कप्तान आप पर विश्वास करता रहे तो आप अपने अनुभव का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करते हैं। लिहाजा धोनी की ऐसी सफलता के पीछे विराट कोहली का विश्वास ही मुख्य फैक्टर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल 100 अर्धशतक लगा दिए हैं
4 of 5
एम एस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : PTI
धोनी 36 साल के हो गए हैं। चेन्नई में उन्होंने सूझबूझ से 79 रनों की पारी खेलकर संकेत दिए हैं कि अभी उनमें दो तीन साल की क्रिकेट और बची है। धोनी ने चेन्नई में अपने वन डे करियर का 66 वां अर्धशतक लगाया। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 100 अर्धशतक लगा दिए हैं। धोनी ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 14 वें क्रिकेटर हो गए हैं। टीम इंडिया की तरफ से धोनी से पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने ही किया है। सचिन ने 164, द्रविड़ ने 146 तथा गांगुली ने 107 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
इस साल किया है अब तक दमदार प्रदर्शन
5 of 5
धोनी और मनीष पांडे
इस साल की शुरुआत में कप्तान का पद छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला बड़ी जिम्मेदारी के साथ टीम इंडिया को मैच जिता रहा है। इस साल उन्होंने अब तक कुल 14 पारियों में 89.57 की औसत से 627 रन बना लिए हैं। धोनी ने इस दौरान पांच अर्धशतक लगाए हैं। 79 उनका सर्वाधिक स्कोर है। इस साल टीम इंडिया को अभी 10 वन डे मैच और खेलने हैं। लिहाजा रनों का यह आंकड़ा अभी और अधिक हो सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।