{"_id":"5cac3bfabdec2214195acb7c","slug":"david-warner-set-new-record-of-half-century-in-ipl-2019-against-kxip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हारकर भी अपने नाम बेशकीमती रिकॉर्ड दर्ज कर गए वॉर्नर, गेल-बटलर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हारकर भी अपने नाम बेशकीमती रिकॉर्ड दर्ज कर गए वॉर्नर, गेल-बटलर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केएल राहुल (71*) और मयंक अग्रवाल (55) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने सोमवार को हैदराबाद को हराकर इस सीजन की चौथी जीत दर्ज की। मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने मेजबान टीम को 6 विकेट से हराया। इस जीत केसाथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
2 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : पीटीआई
वहीं, इस मुकाबले में हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज डेविड ने एक बेहद शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। वॉर्नर ने इस मैच में 49 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार कर किया। इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। खास बात यह है कि वॉर्नर ने पंजाब के खिलाफ अब तक कुल 9 अर्धशतक लगाए हैं और इस टीम के खिलाफ उन्होंने लगातार सात मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।
3 of 5
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
इससे पहले वॉर्नर विराट कोहली कोहली की टीम बैंगलोर के खिलाफ भी ऐसा ही कर चुके हैं। अब वॉर्नर इन दो टीमों के खिलाफ लगातार सात मैचों में 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोस बटलर और क्रिस गेल
वॉर्नर के बाद इस मामले में क्रिस गेल और जॉस बटलर का नंबर आता है। इन दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब के खिलाफ लगातार चार बार 50 से ज्यादा रन बनाए। दिलचस्प बात है कि गेल पिछले दो सीजन से पंजाब की ओर से ही आईपीएल में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
david warner
वैसे वॉर्नर का आज का अर्धशतक उनका आईपीएल में सबसे धीमा है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 50 रन बनाने के लिए 49 गेंदें खेलीं। इससे पहले उन्होंने 2017 में पंजाब के खिलाफ ही 45 गेंदों में फिफ्टी मारी थी। डेविड वॉर्नर ने मोहाली में पिछले चार मैचों में 70 नाबाद, 51, 52 और 58 रन की पारी खेली है। वहीं पंजाब के खिलाफ उन्होंने पिछली सात पारियों में नाबाद 70, 51, नाबाद 70, 52, 59, 81 और 58 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।