फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, सुबह 5 बजे विराट ने साथ में किया था नाश्ता

Tue, 09 Apr 2019 02:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Apr 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli was eager to meet england women cricketer in morning 5
विराट-सारा - फोटो : social media

मॉडर्न डे क्रिकेट में इस वक्त एक क्रिकेट खिलाड़ी जो हर जगह छाया हुआ है वो है विराट कोहली। अपने खेल और स्टाइल की वजह से विराट आज सबके दिलों पर राज कर रहे हैं। विराट के दुनियाभर में करोड़ों फैन हैं, इनमें महिलाओं के बीच उनकी लोकप्रियता अधिक है। हर कोई उनसे मिलने और उनकी एक झलक पाने को बेताब रहता है।

 

 

Virat Kohli was eager to meet england women cricketer in morning 5
विरुश्का - फोटो : social media

अब भले विराट शादीशुदा हो गए हैं और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी कर ली है, लेकिन एक समय था जब वो किसी और के फैन थे। इस बात का खुलासा खुद इंग्लैंड की एक महिला क्रिकेटर ने किया है।

Virat Kohli was eager to meet england women cricketer in morning 5
विराट - फोटो : social media

ट्विटर पर ट्वीट करते हुए इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर केट क्रॉस ने बताया कि आज से ठीक 5 साल पहले विराट उनकी साथी खिलाड़ी से मिलना चाहते थे।

दरअसल केट क्रॉस ने पांच साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की और उसमें अपनी दोस्त और इंग्लैंड की खिलाड़ी सारा टेलर को टैग करते हुए लिखा है कि 'पांच साल पहले जब विराट कोहली तुमसे मिलना चाहते थे, सारा'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli was eager to meet england women cricketer in morning 5
विराट-टेलर - फोटो : social media
इंग्लैंड की विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने इसपर जवाब देते हुए लिखा कि, 'आज तक मुझे कभी इतना अजीब वेक अप कॉल नहीं आया जब मुझे सुबह पांच बजे ब्रेकफास्ट के लिए बोला जाए'। 

बता दें कि सारा टेलर इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर ही अपने खास लुक को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इंग्लैंड के लिए 121 वनडे मैच खेल चुकी टेलर सात शतक और 19 अर्धशतक लगा चुकी हैं। 

 
विज्ञापन
Virat Kohli was eager to meet england women cricketer in morning 5
विराट-डेनियल - फोटो : social media

आपको बता दें कि इसी टीम की खिलाड़ी डेनियल वायट विराट कोहली की बड़ी फैन हैं और वह विराट कोहली को शादी तक के लिए प्रपोज कर चुकी हैं।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed