फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जब डेविड वॉर्नर ने भीड़ में खड़े बच्चे को दे दिया अपना 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

Fri, 14 Jun 2019 02:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 14 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
David Warner gives his man of the match award to young fans after pakistan match
डेविड वॉर्नर - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्ड कप में इस बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। बॉल टेंपरिंग विवाद के एक साल बाद टीम में वापसी कर रहे दोनों खिलाड़ियों को अभी भी क्रिकेट फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।



हालांकि बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद एक तरफ ऑस्ट्रेलिया ने जहां मैच जीता वहीं दूसरी तरफ टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी एक छोटे से बच्चे को देकर सभी का दिल जीत लिया।

 

David Warner gives his man of the match award to young fans after pakistan match
डेविड वॉर्नर - फोटो : social media

दरअसल प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद पवेलियन जा रहे वॉर्नर ने स्टेडियम में जश्न मना रहे एक बच्चे को अपनी मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दे दी। इतना ही नहीं वॉर्नर ने बच्चे को ऑटोग्राफ के साथ अपना बल्ला भी दे दिया।

David Warner gives his man of the match award to young fans after pakistan match
डेविड वॉर्नर फैन्स - फोटो : social media

क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने वॉर्नर का यह वीडियो अपलोड किया और लिखा, "डेविड वॉर्नर ने इस युवा आस्ट्रेलियाई प्रशंसक को अपना प्लेयर ऑफ द मैच देकर उसका दिन बना दिया।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
David Warner gives his man of the match award to young fans after pakistan match
डेविड वार्नर फैंस - फोटो : social media

इस बारे में जब युवा प्रशंसक से पूछा गया तो उसने कहा, "हम सिर्फ झंडा लहरा रहे थे और वह वहां आए और यह पुरस्कार हमें दिया।" जब प्रशंसक से पूछा गया कि क्या वो वॉर्नर के प्रशंसक हैं तो उन्होंने कहा, "हां, मुझे वो बहुत पसंद हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया की जीत से काफी खुश हूं।"

विज्ञापन
David Warner gives his man of the match award to young fans after pakistan match
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media

बता दें कि बुधवार को टॉन्टन में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर की शतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान को 41 रनों से हरा दिया था। इसके बाद डेविड वॉर्नर को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed