फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वार्नर को आई अपनी बीवी-बच्चियों की याद, क्यों कहा- पारिवारिक जीवन पर असर पड़ा?

Mon, 23 Nov 2020 01:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Nov 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
David warner called himself Family man, says life in bio bubble is tough, targets next two T20 World Cups
अपने परिवार के साथ डेविड वार्नर - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सोमवार को स्वीकार किया कि कोविड-19 महामारी के बीच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहते हुए क्रिकेट खेलने का उनके पारिवारिक जीवन पर असर पड़ा है और अब उनका मुख्य लक्ष्य अगले दो टी-20 विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना है।

David warner called himself Family man, says life in bio bubble is tough, targets next two T20 World Cups
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

वार्नर ने स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में पिछले छह महीने काफी मुश्किल रहे। उन्होंने साथ ही अगले 12 महीने में ऑस्ट्रेलिया की ओर से निश्चित संख्या में श्रृंखलाओं में खेलने की प्रतिबद्धता जताने से भी इनकार कर दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी श्रृंखला के आधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी की ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में वार्नर ने कहा, 'ऐसा करना काफी मुश्किल है। पिछले छह महीने काफी चुनौतीपूर्ण रहे। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल और परिवार के बिना रहने का आदी होने का प्रयास करना था।'

David warner called himself Family man, says life in bio bubble is tough, targets next two T20 World Cups
बिग बैश लीग - फोटो : Social media

साथ ही साथ इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बिग बैश लीग (BBL) में न खेलने का भी एक चौंकाने वाला फैसला लिया। बिग बैश लीग की शुरुआत में डेविड वार्नर सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे थे, लेकिन अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू होने के बाद वार्नर ने पिछले सात साल से बीबीएल में हिस्सा नहीं लिया है, उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलते हुए बिग बैश लीग में हिस्सा लेना उनके लिए संभव नहीं है। परिवार से साथ समय बिताना उनका फर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
David warner called himself Family man, says life in bio bubble is tough, targets next two T20 World Cups
परिवार के साथ वार्नर - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा, 'प्रत्येक खिलाड़ी ने अलग हालात का सामना किया। अगर आप कैलेंडर देखो तो अगले 12 महीने काफी मुश्किल हैं, निश्चित तौर पर ऐसा समय आएगा जब आप अपने परिवार में साथ समय बिताना चाहोगे। हमें अपने परिवार से मिलने का समय नहीं मिल रहा है और खेलने के बाद 14 दिन होटल में बिताने होंगे, पत्नी और तीन बच्चों को यहां लाए तो यह काफी मुश्किल होने वाला है।'

विज्ञापन
David warner called himself Family man, says life in bio bubble is tough, targets next two T20 World Cups
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

अगले दो टी-20 विश्व कप का आयोजन 2021 में भारत और 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होना है। बकौल डेविड, 'भारत में टी-20 विश्व कप को देखते हुए प्राथमिकता टी-20 है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में भी टी-20 विश्व कप होना है। इसलिए अगले दो साल में काफी टी-20 क्रिकेट होगा जबकि टीमें 2023 में होने वाले विश्व कप की भी तैयारी करेंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed