फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी

Fri, 29 Sep 2017 02:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 29 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
David Warner and Aaron finch created new partnership record against India
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
ओपनर डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने भारत के खिलाफ चौथे वनडे में पहले विकेट के लिए 201 गेंदों पर 231 रन की साझेदारी की। यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले वर्ष 1986 में जयपुर में ज्यौफ मार्शं और डेविड बून ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 212 रन जोड़े थे।

वॉर्नर और फिंच की यह साझेदारी बंगलूरू में किसी भी विकेट के लिए सबसे अधिक रन की साझेदारी है। इससे पहले वर्ष 2011 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन और शेन वॉटसन ने कनाडा के खिलाफ 183 रन की साझेदारी की थी। साल 2013 में आखिरी बार किसी टीम की प्रारंभिक जोड़ी ने 100 से ज्यादा रन भारत के खिलाफ जोड़े थे। एरोन फिंच और फिल ह्यूज ने पुणे में साल 2013-14 में किया था। 
 
वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी

David Warner and Aaron finch created new partnership record against India
ऑस्ट्रेलियाई टीम
बेंगलुरु में भारत को 21 रन से मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों से घर से बाहर चल रहे जीत के सूखे को खत्म किया। इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलिया बारिश के कारण एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। उसके बाद यह उसका वनडे सीरीज के लिए पहला विदेशी दौरा है। 

वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी

David Warner and Aaron finch created new partnership record against India
भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय टीम को लगातार 13 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने वेस्टइंडीज में सीरीज का आखिरी वनडे मैच जीता था इसके बाद श्रीलंका मे टेस्ट सीरीज में 3-0, वनडे में 5-0 और टी-20 में 1-0 से जीत हासिल की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को घर में लगातार तीन मैचों में मात देने के बाद हार मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी

David Warner and Aaron finch created new partnership record against India
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
इस साल भारत की ओपनिंग जोड़ी ने सात बार सौ रन से ज्यादा की साझेदारी की है। ये साझेदारियां रोहित शर्मा, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के बीच हुई हैं। गुरुवार को रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। 10 साल पहले 2007 में  और 2002 में भी  भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने ये कारमामा 7-7 बार किया था।
विज्ञापन

वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी

David Warner and Aaron finch created new partnership record against India
अजिंक्य रहाणे - फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में अजिंक्य रहाणे ने 53 रन बनाए। यह मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका लगतार तीसरी अर्धशतकीय पारी है। रहाणे ने कोलकाता में 55 और इंदौर में 70 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन मैचों में पचास से ज्यादा रन का तीन पारी सचिन तेंगुलकर ने खेली थी। इस मामले में रहाणे सचिन की बराबरी पर पहुंच गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed