{"_id":"59cd64694f1c1bdb538b4e61","slug":"david-warner-and-aaron-finch-created-new-partnership-record-against-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी
Fri, 29 Sep 2017 02:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Fri, 29 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एरॉन फिंच और डेविड वार्नर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओपनर डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने भारत के खिलाफ चौथे वनडे में पहले विकेट के लिए 201 गेंदों पर 231 रन की साझेदारी की। यह ऑस्ट्रेलिया की ओर से भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले वर्ष 1986 में जयपुर में ज्यौफ मार्शं और डेविड बून ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 212 रन जोड़े थे।
वॉर्नर और फिंच की यह साझेदारी बंगलूरू में किसी भी विकेट के लिए सबसे अधिक रन की साझेदारी है। इससे पहले वर्ष 2011 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन और शेन वॉटसन ने कनाडा के खिलाफ 183 रन की साझेदारी की थी। साल 2013 में आखिरी बार किसी टीम की प्रारंभिक जोड़ी ने 100 से ज्यादा रन भारत के खिलाफ जोड़े थे। एरोन फिंच और फिल ह्यूज ने पुणे में साल 2013-14 में किया था।
वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी
2 of 5
ऑस्ट्रेलियाई टीम
बेंगलुरु में भारत को 21 रन से मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों से घर से बाहर चल रहे जीत के सूखे को खत्म किया। इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलिया बारिश के कारण एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। उसके बाद यह उसका वनडे सीरीज के लिए पहला विदेशी दौरा है।
वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी
3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय टीम को लगातार 13 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने वेस्टइंडीज में सीरीज का आखिरी वनडे मैच जीता था इसके बाद श्रीलंका मे टेस्ट सीरीज में 3-0, वनडे में 5-0 और टी-20 में 1-0 से जीत हासिल की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को घर में लगातार तीन मैचों में मात देने के बाद हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी
4 of 5
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
इस साल भारत की ओपनिंग जोड़ी ने सात बार सौ रन से ज्यादा की साझेदारी की है। ये साझेदारियां रोहित शर्मा, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के बीच हुई हैं। गुरुवार को रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई। 10 साल पहले 2007 में और 2002 में भी भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने ये कारमामा 7-7 बार किया था।
विज्ञापन
वॉर्नर-फिंच ने तोड़ा मार्श- डेविड बून का रिकॉर्ड, रहाणे ने की सचिन की बराबरी
5 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में अजिंक्य रहाणे ने 53 रन बनाए। यह मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका लगतार तीसरी अर्धशतकीय पारी है। रहाणे ने कोलकाता में 55 और इंदौर में 70 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन मैचों में पचास से ज्यादा रन का तीन पारी सचिन तेंगुलकर ने खेली थी। इस मामले में रहाणे सचिन की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।