इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने बुधवार को कहा कि सौरव गांगुली भारतीय टीम के बदलाव लाने के लिए 'उत्प्रेरक' बने तो 'बेपरवाह' विराट कोहली उसे अगले स्तर तक ले गए।
2 of 7
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने लॉयड 2000 के दशक के शुरू में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट प्रतिद्वंद्विता के संदर्भ में बात कर रहे थे जब गांगुली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने घरेलू श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद आस्ट्रेलिया में चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ कराई और बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी थी।
3 of 7
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने सोनी टेन पिट स्टॉप कार्यक्रम में कहा, 'मैं गांगुली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेरा मानना है कि सौरव गांगुली ने टीम में यह बात भरी कि अब तेज गेंदबाज हम पर मनमाफिक हावी नहीं रहेंगे क्योंकि हम अपने खुद के कुछ अच्छे खिलाड़ी ढूंढ रहे हैं।'
4 of 7
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉयड ने कहा, 'हमेशा से यह माना जाता रहा कि भारत विदेश में उछाल वाली गेंदों को पसंद नहीं करता लेकिन गांगुली की अगुवाई में टीम उछाल वाली पिचों पर खेलने के लिए पूरी तैयारियों के साथ ऑस्ट्रेलिया गयी थी।'
5 of 7
सौरव गांगुली-राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'बेशक भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना बहुत मुश्किल होता है लेकिन शुरू से यह माना जाता रहा कि भारत के खिलाफ विदेशी धरती पर आपके पास मौका होता है। गांगुली ने उत्प्रेरक का काम किया और टीम में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भी थे।'