फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली ने टीम इंडिया में फूंका जोश तो विराट ने आगे बढ़ाई विरासत

Thu, 23 Jul 2020 07:16 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 23 Jul 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
David Lloyd says Sourav Ganguly a massive influence, Virat Kohli has taken India to another level 
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : pti

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने बुधवार को कहा कि सौरव गांगुली भारतीय टीम के बदलाव लाने के लिए 'उत्प्रेरक' बने तो 'बेपरवाह' विराट कोहली उसे अगले स्तर तक ले गए। 


 

David Lloyd says Sourav Ganguly a massive influence, Virat Kohli has taken India to another level 
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने लॉयड 2000 के दशक के शुरू में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट प्रतिद्वंद्विता के संदर्भ में बात कर रहे थे जब गांगुली की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने घरेलू श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद आस्ट्रेलिया में चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ कराई और बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी थी। 

David Lloyd says Sourav Ganguly a massive influence, Virat Kohli has taken India to another level 
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने सोनी टेन पिट स्टॉप कार्यक्रम में कहा, 'मैं गांगुली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेरा मानना है कि सौरव गांगुली ने टीम में यह बात भरी कि अब तेज गेंदबाज हम पर मनमाफिक हावी नहीं रहेंगे क्योंकि हम अपने खुद के कुछ अच्छे खिलाड़ी ढूंढ रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
David Lloyd says Sourav Ganguly a massive influence, Virat Kohli has taken India to another level 
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

लॉयड ने कहा, 'हमेशा से यह माना जाता रहा कि भारत विदेश में उछाल वाली गेंदों को पसंद नहीं करता लेकिन गांगुली की अगुवाई में टीम उछाल वाली पिचों पर खेलने के लिए पूरी तैयारियों के साथ ऑस्ट्रेलिया गयी थी।'

विज्ञापन
David Lloyd says Sourav Ganguly a massive influence, Virat Kohli has taken India to another level 
सौरव गांगुली-राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'बेशक भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना बहुत मुश्किल होता है लेकिन शुरू से यह माना जाता रहा कि भारत के खिलाफ विदेशी धरती पर आपके पास मौका होता है। गांगुली ने उत्प्रेरक का काम किया और टीम में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी भी थे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed