फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: धोनी के इन पांच धुरंधरों के आगे KKR ने टेके घुटने, प्लेऑफ की राह मुश्किल

Fri, 30 Oct 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 30 Oct 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
CSK vs KKR IPL 2020: Five heroes of chennai super kings win over kolkata knight riders
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : @IPL

चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2020 के 49वें मुकाबले में कोलकाता को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार विकेट खोकर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। चेन्नई की इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, इस हार के साथ केकेआर की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई की इस रोमांचक जीत के वो कौन से पांच खिलाड़ी रहे हीरोः



CSK vs KKR IPL 2020: Five heroes of chennai super kings win over kolkata knight riders
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : @IPL

ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। गायकवाड़ ने 37 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 
 

CSK vs KKR IPL 2020: Five heroes of chennai super kings win over kolkata knight riders
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl

अंबाती रायुडू
अंबाती रायुडू ने इस मुकाबले में 20 गेदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। रायुडू और गायकवाड़ के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs KKR IPL 2020: Five heroes of chennai super kings win over kolkata knight riders
रविंद्र जडेजा - फोटो : @IPL

रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा ने 11 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके की मदद से 31 रन की आक्रामक पारी खेली। चेन्नई को 12 गेंदों पर 30 रन की दरकार थी। जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर कोलकाता के मुंह से जीत छीन ली।

विज्ञापन
CSK vs KKR IPL 2020: Five heroes of chennai super kings win over kolkata knight riders
लुंगी एन्गिडी - फोटो : @ChennaiIPL

लुंगी एन्गिडी
तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी ने चार ओवर्स में 34 रन देकर दो विकेट झटके। इस दौरान एन्गिडी ने नितीश राणा (87 रन) और कप्तान इयोन मॉर्गन (15) को अपना शिकार बनाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed