फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs DC: 13 साल के आईपीएल करियर में धवन ने लगाया पहला शतक, कुछ ऐसे जाहिर की खुशी

Sun, 18 Oct 2020 02:25 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 18 Oct 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
CSK vs DC: Dhawan made his first century in 13 years of IPL career, some such joy expressed
शिखर धवन - फोटो : PTI

अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में अपना पहला टी-20 शतक लगाया। शारजाह में खेले गए मुकाबले में धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली। 34 वर्षीय धवन ने 13 साल के अपने टी-20 करियर में पहली बार शतक लगाया। टी-20 करियर में 7000 से अधिक रन और 250 से अधिक मैच खेल चुके धवन ने पहली बार क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में शतक लगाया। 

CSK vs DC: Dhawan made his first century in 13 years of IPL career, some such joy expressed
शिखर धवन - फोटो : file

धवन ने चेन्नई के खिलाफ यहां 58 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया। धवन को उनकी इस यादगार और मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैन ऑफ द मैच लेने के बाद धवन ने कहा कि आईपीएल के 13 साल के इतिहास में पहली बार शतक लगाना शानदार रहा।

CSK vs DC: Dhawan made his first century in 13 years of IPL career, some such joy expressed
शिखर धवन - फोटो : file

उन्होंने कहा, ‘यह बेहद ही खास है कि 13 साल से आईपीएल खेल रहा हूं और यह मेरी पहली शतकीय पारी है। मैं काफी खुश हूं। सत्र की शुरूआत से मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन 20 रन के स्कोर को 50 रन में नहीं बदल पा रहा था।’ उन्होंने कहा, ’मैं मानसिक तौर पर सकारात्मक था, और रन बनाने की कोशिश कर रहा था। मैं अब पहले से ज्यादा फिट हूं। मैं तेज दौड़ रहा हूं और तारोताजा महसूस कर रहा हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
CSK vs DC: Dhawan made his first century in 13 years of IPL career, some such joy expressed
शिखर धवन - फोटो : Social media

बता दें कि शिखर धवन अब तक आईपीएल में कई टीमों से खेल चुके हैं और अब तक 168 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 34 की औसत से 4938 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान रिकॉर्ड 39 अर्धशतक लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed