तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल 2020 काफी निराशाजनक रहा। सीएसके न सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने में नाकामयाब हुई बल्कि अंकतालिका में भी सातवें स्थान पर रही। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सीएसके प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई।
अधर में लटका सुरेश रैना का भविष्य, क्या खत्म हो जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ करियर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरहाल, अब आईपीएल के 14वें सीजन की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीलामी से पहले सीएसके टीम के उप-कप्तान रहे सुरेश रैना को रीलिज कर सकती है।
हालांकि, इसको लेकर फिलहाल फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारीक बयान नहीं आया है, मगर संशय जरूर है कि इस बार सीएसके रैना को रिटेन करेगी या नहीं। गौरतलब है कि रैना ने पिछले साल सीएसके के लिए खेलने से मना कर दिया था। वह कोरोना का हवाला देकर कैंप से लौट आए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके खुद रैना को रिटेन करने को लेकर संशय की स्थिति में है। दरअसल, रैना की कीमत 11 करोड़ रुपये है और ये बात फ्रेंचाइजी को खटक रही है। बता दें कि 2021 की नीलामी के लिए बजट राशि में इजाफा नहीं होगा। आठ आईपीएल टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 85 करोड़ की राशि होगी। पिछली नीलामी के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के पास सिर्फ 15 लाख रुपये की राशि बची थी और उम्मीद की जा रही है कि कम से कम दो महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करके अपने बजट में इजाफा करेंगे।
वहीं, सीएसके के सामने एक नई टीम बनाने की चुनौती भी है, जिससे कि वो आईपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। टीम में सलामी बल्लेबाजी के रूप में शेन वॉटसन थे लेकिन वह भी अब टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में टीम के लिए चिंता का सबब तो जरूर है।