वनडे क्रिकेट में शतकों का अपना अलग महत्व है, लेकिन वनडे क्रिकेट में अर्धशतकों के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। कई बार बल्लेबाजों का शतक बेकार हो जाता है, जबकि दूसरी टीम के एक बल्लेबाज का अर्धशतक शतक पर भारी पड़ जाता है। अगर आपसे पूछा जाए कि सबसे ज्यादा शतक किस बल्लेबाज ने लगाए हैं तो आप तुरंत इस सवाल का जवाब तुरंत दे देंगे लेकिन सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में आपको सोचना पड़ सकता है। आइए नजर डालते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले पांच खिलाड़ियों पर...
{"_id":"5812ff274f1c1b057fbc4355","slug":"cricketer-s-who-scored-most-fifties-in-odi-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन है वनडे क्रिकेट में अर्धशतकों का बादशाह...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन है वनडे क्रिकेट में अर्धशतकों का बादशाह...
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Nov 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
cricket logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजमाम
- फोटो : getty
इंजमाम उल हक (83 अर्धशतक)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें नंबर हैं। इंजमाम ने पाकिस्तान के लिए खेले 378 वनडे मैचों में 83 अर्धशतक बनाए। इंजमाम उल हक ने वनडे क्रिकेट में कुल 93 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया इनमें 10 मौकों पर उन्होंने 50 से ज्यादा की पारी को शतक में तब्दील किया।

राहुल द्रविड़
- फोटो : PTI
राहुल द्रविड़(83 अर्धशतक)
द वॉल के नाम से मशहूर अपने दौर में सबसे भरोसेमंद भारतीय बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं। राहुल द्रविड़ ने 344 वनडे मैचों में कुल 83 मौकों पर अर्धशतकीय पारियां खेली। राहुल द्रविड़ ने कुल 95 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। इनमें 12 बार उन्होंने अपने अर्धशतक को शतक में बदलते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जैक कैलिस
- फोटो : getty
जैक कैलिस (86 अर्धशतक)
साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस अपनी गेंदबाजी से ज्यादा अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे। कैलिस ने साउथ अफ्रीका के लिए खेले कुल 328 मैचों में 86 अर्धशतकीय पारियां खेली और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। जाक कैलिस के नाम वनडे क्रिकेट में 103 पचास या उससे ज्यादा रनों की पारियां हैं, जिनमें 17 शतक शामिल हैं।

कुमार संगकारा
- फोटो : getty
कुमार संगाकारा(93 अर्धशतक)
श्रीलंकाई मिस्टर भरोसेमंद कुमार संगाकारा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। कुमार संगाकारा ने श्रीलंका के लिए 404 वनडे मैचों में 93 मौकों पर अर्धशतक बनाया। कुमार संगाकारा के नाम 118 पचास या उससे ज्यादा रनों की पारियां दर्ज है लेकिन इनमें 25 मौकों पर उन्होंने पचास से ज्यादा के स्कोर को शतक में बदला।