आईपीएल सीजन-11 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी की कमान संभालने वाले खिलाड़ी केएल राहुल इन दिनों बॉलीवुड की एक हसीन अदाकारा को डेट कर रहे हैं।
केएल राहुल बॉलीवुड की इस ग्लैमरस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, PHOTOS हुए वायरल
अपनी हॉट अदाओं से फैंस पर कहर बरपाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ किंग्स इलेवन पंजाब के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की खूब चर्चाएं हो रही हैं।
दरअसल केएल राहुल और निधि अग्रवाल को हाल ही मुंबई में एक साथ देखा गया है। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक राहुल काफी समय से निधि को डेट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल की वजह से राहुल का शेड्यूल काफी व्यस्त था, लेकिन टूर्नामेंट के खत्म होते ही उन्होंने निधि से मिलने में जरा भी देर नहीं की। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम दोनों एक साथ डिनर डेट पर गए थे। एक फाइव स्टार रोस्टोरेंट के बाहर दोनों को एक साथ देखा गया।
देखें वीडियो:
When you’re trying to get some candid pictures 😝 📹 @renilabraham
A post shared by Nidhhi Agerwal (@nidhhiagerwal) on
राहुल और निधि मुंबई में बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में डिनर करके बाहर निकल रहे थे। गेट से निकलते ही निधि और राहुल एक ही गाड़ी में बैठकर चले गए। आपको बता दें कि निधि पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं, उन्होंने टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'मुन्ना माइकल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ असर नहीं छोड़ पाई।