{"_id":"5c78a6acbdec224e1b7f79b6","slug":"chris-gayle-can-take-u-turn-on-decision-of-retirement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'यूनिवर्स बॉस' ने अपने बयान से उड़ाए गेंदबाजों के होश, संन्यास पर दी बड़ी अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'यूनिवर्स बॉस' ने अपने बयान से उड़ाए गेंदबाजों के होश, संन्यास पर दी बड़ी अपडेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 01 Mar 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर क्रिस गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज से पहले घोषणा की थी कि 2019 विश्व कप के बाद वह वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेंगे। मगर इसके बाद से उन्होंने चार मैचों में 115.66 की औसत और 120.06 के स्ट्राइक रेट के साथ 347 रन बनाए। इसका परिणाम यह हुआ कि गेल ने एक बार फिर अपने फैसले पर विचार करने का फैसला लिया है।
2 of 6
chris gayle
39 वर्षीय बल्लेबाज ने बुधवार को हर किसी को याद दिलाया कि उम्र महज आंकड़ा है। उन्होंने सिर्फ 97 गेंदों में 11 चौके और 14 छक्के की मदद से 162 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
3 of 6
chris gayle
गेल ने कहा, 'मेरे ख्याल से मैंने जितने मैचों में शिरकत की है, उसमें से यह सबसे मनोरंजक मैचों में से एक रहा। क्रिकेट का यह शानदार मुकाबला था। मैंने काफी टी20 क्रिकेट खेली है, इसलिए 50 ओवर क्रिकेट में खेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
chris gayle
गेल ने आगे कहा, 'मुझे सिर्फ अपने शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है और हो सकता है कि आपको क्रिस गेल ज्यादा समय तक खेलते हुए दिखे। चीजें जल्दी बदल जाती हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में शरीर में बदलाव आएगा और फिर देखते हैं कि क्या होता है।'
विज्ञापन
5 of 6
CHRIS GAYLE
गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वन-डे में 10,000 रन का आंकड़ा पार किया। वह वन-डे इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वेस्टइंडीज के दूसरे जबकि विश्व के 14वें बल्लेबाज बने। इस बारे में बात करते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, '10,000 रन का आंकड़ा पार करना शानदार एहसास है। मैंने टी20 में भी ऐसा किया था। मेरी दृष्टि से यह शानदार उपलब्धि है। वेस्टइंडीज के लिए ऐसा करना और विशेष है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।