टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उनकी टीम की पहली पारी का स्कोर 187 रन ऐसा जो आम पिच पर 300 रन के बराबर है। यही वजह है कि बुधवार से शुरू हुए तीसरे व अंतिम टेस्ट के पहले दिन के खेल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।
टीम इंडिया के ऑलआउट होने के बाद स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 6 रन पर एक विकेट गंवा दिया था। प्रोटियाज टीम के लिए गुरुवार का दिन आसान नहीं होगा क्योंकि उसे जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में टीम इंडिया पर बढ़त हासिल करने के लिए जोर लगाना होगा।
3 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जोहानसबर्ग की तेज पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी पुजारा ने 54वीं गेंद पर खाता खोला। उन्होंने 179 गेंदों में 8 चौको की मदद से 50 रन पूरे किए। मगर फेह्लुक्वायो की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, पुजारा अपने बल्लेबाजी प्रयास से काफी खुश नजर आए।
दिन का खेल खत्म होने के बाद पुजारा ने कहा, 'मैंने जिन पिचों पर बल्लेबाजी की है, उनमें से इस पिच पर बल्लेबाजी करना सबसे कठिन लगा। मुझे रन बनाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। मेरे ख्याल से हमने अच्छी बल्लेबाजी की। हमने स्कोरबोर्ड पर जितने रन टांगे हैं, मुझे लगता है उससे पहले दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट कर देंगे।'
पुजारा ने स्पोर्ट्स्टार से बातचीत में कहा, 'पिच को समझना आसान नहीं है। जैसे खेल बढ़ेगा इस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होता जाएगा। मैंने कभी महसूस नहीं किया कि क्रीज पर जैम चुका हूं। अगर हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे तो फिर टेस्ट जीतने का शानदार मौका बन सकता है। यह स्कोर वैसा ही है जैसे आम पिच पर 300 रन बना लिए हो। हमारे गेंदबाज अच्छी लेंथ पर गेंदबाजी करना जानते हैं , इसलिए हमें विश्वास है कि इस मुकाबलें में कोई कमाल जरूर करेंगे।'