{"_id":"59832bfc4f1c1b632d8b46b6","slug":"cheteshwar-pujara-became-first-cricketer-to-score-three-centuries-three-tests-played-in-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा! ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
Thu, 03 Aug 2017 09:42 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेतेश्वर पुजारा के लिए श्रीलंका दौरा एक बार फिर यादगार साबित हो रहा है। पिछले दौरे में तीन मैचों में दो शतक जड़ने वाले पुजारा ने इस बार तीन पारियों में ही दो शतक जड़ दिए हैं। उनके पास श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका है। कोलंबो में वो 128 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में वो अपने 50वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ दें तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। गाले में पुजारा 153 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। वो दोबारा गाले की गलती नहीं दोहराएंगे। पहले दिन पुजारा ने अपने बल्ले से कई कारनामे किए। इस दौरान उन्होंने सचिन और विराट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया आईए। उनके इन्हीं रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
2 of 7
गाले टेस् चेतेश्वर पुजारा
श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंकाई धरती पर खेले गए पहले तीन टेस्ट में पुजारा ने शतक जड़कर शतकों की अनोखी हैट्रिक पूरी कर ली है। वह श्रीलंका में ऐसा करने दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज के आखिरी टेस्ट में कोलंबो टेस्ट में 145 रन की पारी खेली थी। हालिया सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने गाले में 153 रन बनाए और अब कोलंबो में 128 रन बनाकर नाबाद है। ऐसा अब तक दुनिया का और कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है।
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
3 of 7
गाले टेस् चेतेश्वर पुजारा
पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीसरा शतक जड़ा। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। सचिन ने भी श्रीलंका के खिलाफ 3 टेस्ट में तीन शतक जड़े थे। कोलंबो में शतक जड़ने से पहले वह विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरूद्दीन और शिखर धवन की बराबरी पर थे। इन सभी के नाम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में दो शतक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
4 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
पुजारा ने अपने 50वें टेस्ट के दौरान 4 हजार रन पूरे किए। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका में 'अनोखी हैट्रिक' बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने पुजारा!
5 of 7
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ESPN
करियर के 50वें टेस्ट में शतक बनाने वाले पुजारा सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा से पहले पाली उमरीगर, गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, कपिल देव, वीवीएल लक्ष्मण और विराट कोहली ये कारनाम कर चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।