फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरव गांगुली का शास्त्री को करारा जवाब, याद दिलाए पुराने दिन!

Thu, 03 Aug 2017 08:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 03 Aug 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
Ganguly reminds Shastri of biggest wins of the indian team from the past
Ravi shastri And Sourav Ganguly

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हेड कोच रवि शास्त्री को करारा जवाब दिया है। शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि जो काम बड़े नामों वाली भारतीय टीम नहीं कर सकी थी, वो मौजूदा टीम ने कर दिया है। इस पर गांगुली ने तंज कसते हुए शास्त्री को न सिर्फ जवाब दिया बल्कि उन्हें पुराने दिन भी याद दिलाए।

Ganguly reminds Shastri of biggest wins of the indian team from the past
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

बता दें कि भारतीय टीम विराट कोहली के नेतृत्व टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसी का परिणाम है कि वो आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज है। कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अनुभवहीन ईकाई के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन यहां से खिलाड़ियों ने उपलब्धियां हासिल करते हुए टीम को टॉप पर पहुंचा दिया।

Ganguly reminds Shastri of biggest wins of the indian team from the past
विराट कोहली और रवि शास्त्री

रवि शास्त्री को टीम की उपलब्धियों पर गर्व है और उन्होंने मौजूदा टीम को पिछले दो दशक की टीमों से सर्वश्रेष्ठ करार दिया। 'ये टीम पहले ही वो कर चुकी है जो पहले कि कई भारतीय टीम और कई बड़े नाम अपने करियर में नहीं कर पाए। जैसे श्रीलंका में 20 साल के बाद सीरीज जीतना। कई ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 20 साल तक क्रिकेट खेला और कई बार श्रीलंका आए, लेकिन सीरीज नहीं जीत सके। ये टीम वो सब कर रही है जो पिछली टीमें नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganguly reminds Shastri of biggest wins of the indian team from the past
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country

कई पूर्व क्रिकेटरों को शास्त्री का यह बयान रास नहीं आया। भारतीय क्रिकेट में स्वर्णिम समय की शुरुआत करने वाले गांगुली ने सीधे तो नहीं, लेकिन तंज कसते हुए शास्त्री को जवाब भी दिया और साथ ही टीम इंडिया को शुभकामनाएं भी दी। गांगुली ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'ईमानदारी से मुझे इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना है। उन्हें शुभकामनाएं। उन्हें 2019 वर्ल्ड कप तक की जिम्मेदारी मिली है और उम्मीद करते हैं कि कप दिलाकर वो अपनी जिम्मेदारी निभाएं।'

विज्ञापन
Ganguly reminds Shastri of biggest wins of the indian team from the past
सौरव गांगुली - फोटो : Cricket Country

याद हो कि शास्त्री ने टीम इंडिया की श्रीलंका दौरे पर 2015 में मिली टेस्ट सीरीज जीत को बेस्ट करार दिया। इस पर गांगुली ने शास्त्री को याद दिलाया कि उन्होंने पाकिस्तान को उसके घर में हराकर ऐसी ही उपलब्धि हासिल की थी और फिर 2007 में इंग्लैंड में जीत दर्ज की थी। गांगुली ने कहा, 'आप पाकिस्तान को उसके घर में हराकर 15 साल बाद सीरीज जीतने को भूल गए हैं। इसके साथ ही 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत भूले। तुलना में नहीं उलझना चाहता हूं। उन्हें शुभकामनाएं। टीम अच्छा प्रदर्शन करे और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में वो अच्छा प्रदर्शन करे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed