फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को चेताया, बोले- गलती से भी ना करें ये भूल

Fri, 12 Jan 2018 08:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
Chandu Borde has some advice for team india, says Leave outside off-stump deliveries
टीम इंडिया

केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर चंदू बोर्डे ने एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि खराब फार्म से जूझते टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा है कि उन्हें ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों से छेड़खानी करने से बचना होगा।


 

Chandu Borde has some advice for team india, says Leave outside off-stump deliveries
टीम इंडिया

गौरतलब है कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था। केपटाउन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 286 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद टीम इंडिया 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 77 रन की बढ़त मिली। हालांकि, चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 130 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया को 208 रन का लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 135 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Chandu Borde has some advice for team india, says Leave outside off-stump deliveries
चंदू बोर्डे

टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान रहे बोर्डे ने उम्मीद जताई कि सेंचुरियन में शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया वापसी करेगी। बोर्डे ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'पहली बात है कि विकेट पर डटे रहना होगा और ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों से छेड़छाड़ नहीं करना होगा। हमारे कई बल्लेबाज या तो विकेट के पीछे कैच देकर आउट हुए हैं या स्लिप में कैच दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Borde has some advice for team india, says Leave outside off-stump deliveries
चंदू बोर्डे

83 साल के बोर्डे ने कहा, 'उन्हें अपनी तकनीक में इस तरह बदलाव करना होगा कि ऑफ स्टम्प से बाहर की ओर जाती किसी गेंद को ना छेड़ें। एक बार क्रीज पर जमने के बाद ही ऐसी गेंदों पर शाट खेलने चाहिए। मैं उन्हें यह सलाह भी दूंगा कि क्रीज पर खड़े रहने की बजाय कम से कम छह इंच बाहर खड़े हों और गेंद को ज्यादा स्विंग लेने की छूट ना दें।' 

विज्ञापन
Chandu Borde has some advice for team india, says Leave outside off-stump deliveries
टीम इंडिया - फोटो : bcci

बोर्डे ने मौजूदा टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमों में शुमार करते हुए कहा कि विराट कोहली की टीम दूसरे टेस्ट में मजबूती से वापसी करेगी। बता दें कि बोर्डे राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 55 टेस्ट खेल खेले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed