पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान और कोच को भारत के खिलाफ मिली हार हमेशा भारी पड़ी है। दोनों को अपना पद गंवाना पड़ा है। इस बार ऐसा लग रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार की गाज कोच पर गिरने वाली है। भारत के खिलाफ 124 रन से मिली करारी हार का असर पाक क्रिकेट पर इतना गहरा पड़ा है कि उन्हें किसी न किसी को तो बली का बकरा बनाना ही पड़ेगा। बकरे के रूप में उन्हें कोच मिकी आर्थर मिल गया है। आर्थर पर कई आरोप लगे हैं
भारत के खिलाफ हार के बाद बौखलाया पाक, टीम में होगा बड़ा बदलाव !
भारत के खिलाफ हार के बाद बौखलाया पाक, टीम में होगा बड़ा बदलाव !
पाकिस्तानी टीम के पहले विदेश कोच रिचर्ड पायबस को साल 2003 के विश्वकप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद अपना पद छोड़ दिया था। पाकिस्तानी टीम इस विश्वकप में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी।
भारत के खिलाफ हार के बाद बौखलाया पाक, टीम में होगा बड़ा बदलाव !
पाकिस्तान के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज रहे जावेद मियादाद को साल 2004 में घरेलू सरजमीं पर भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में हार के बाद कोच के पद से हाथ धोना पड़ा था।
भारत के खिलाफ हार के बाद बौखलाया पाक, टीम में होगा बड़ा बदलाव !
भारत के खिलाफ टी-20 विश्वकप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद कोट ज्योफ लॉर्सन कुछ दिन तक तो अपने पद पर बने रहे लेकिन कुछ महीनों बाद उनकी छुट्टी हो गई। तब भी यही माना गया था कि उन्हें भारत से मिली हार के कारण ही कोच पद से हाथ धोनी पड़ा।
भारत के खिलाफ हार के बाद बौखलाया पाक, टीम में होगा बड़ा बदलाव !
वकार यूनिस
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस भी भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच की बली चढ़ चुके हैं। साल 2011 के विश्वकप के दौरान वकार पाकिस्तान के कोच थे। मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में दोनों टीमें भिड़ी थीं। जिसमें पाकिस्तान को मात मिली थी। इसके पांच महीने बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया। इसके बाद साल 2014 में वकार एक बार फिर पाक के कोच बने। साल 2015 के विश्वकप में एक बार फिर भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा इसके बावजूद वह पद पर बने रहे। लेकिन भारत में खेले गए टी-20 विश्वकप में भी टीम हार गई लेकिन तीसरी बार वह भाग्यशाली नहीं रहे और उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा।