चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जैसे जैसे नजदीक आ रही है, फैंस के मन में इस टूर्नामेंट को लेकर उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान काफी समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करता दिखेगा। वहीं, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को होनी है, जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। यह टूर्नामें आठ टीमों के बीच खेला जाएगा। अब तक छह देशों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं, भारत और पाकिस्तान ने अब तक स्क्वॉड जारी नहीं किया है। बीसीसीआई 19 जनवरी तक टीम का एलान कर सकता है।
आइए देखते हैं अब तक कौन-कौन से देश ने टीम जारी की है...
2 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
इंग्लैंड
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान कर दिया है। बोर्ड ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि जोस बटलर इस टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा जो रूट की टीम में वापसी हुई है।
3 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। अपनी कप्तानी में टीम को वनडे विश्व कप 2023 का खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस टूर्नामेंट में भी कंगारू टीम की कमान संभालेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम में जोश हेजलवुड को भी शामिल किया है जो चोट के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बीच में ही हट गए थे। इसके अलावा मैक्सवेल और स्टोइनिस की भी टीम में वापसी हुई है।
4 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एलान हो गया है। इस टीम की अगुआई मिचेल सैंटनर करेंगे। वहीं, वनडे स्क्वॉड में केन विलियम्सन, लोकी फर्ग्यूसन और डेवोन कॉनवे की वापसी हुई है। ये तीनों न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। विलियम्सन और कॉनवे दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में खेल रहे हैं, तो फर्ग्यूसन बिग बैश लीग का हिस्सा हैं। यह काफी समय बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा, जिसमें ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी, दोनों एक साथ टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों के डेब्यू के बाद से शायद ही ऐसा कभी हुआ है। बोल्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
5 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
बांग्लादेश
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान हो गया है। इस टीम की अगुआई नजमुल हुसैन शांतो करेंगे। वहीं, इस टीम में दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जगह नहीं दी गई है। हाल ही में उनका गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था। अब जब तक वह आईसीसी के सामने गेंदबाजी एक्शन को साबित नहीं करते तब तक वह गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा टीम में सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को भी शामिल नहीं किया गया है। टीम को तमीम इकबाल की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था।