आईसीसी
चैंपियंस ट्रॉफी का अंत पाकिस्तान की जीत के साथ हुआ। पाकिस्तान ने
डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 180 रनों से मात देकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अने नाम किया।
पाकिस्तान भले ही अव्वल टीम बनी हो, मगर व्यक्तिगत रूप से कई अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया:
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल
सबसे ज्यादा रन
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने 5 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए। धवन ने इस टूर्नामेंट में एक शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 335 रन जड़े। चैंपियंस ट्रॉफी में धवन ने 67.6 की औसत रन ठोके, जिसके लिए उन्हें गोल्डन बैट मिला।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल
सबसे ज्यादा विकेट
पाकिस्तान के गेंदबाज हसन अली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के 5 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए। भारत के खिलाफ पहले मैच में 70 रन लुटाने वाले अली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले चार मैचों में 3-3 विकेट झटके। अली ने कहा था यह उनका सपना था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल
सबसे बड़ी पारी
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। रूट ने इस एशियाई टीम के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 133 रनों का पारी खेली। रूट से पहले तमीम इकबाल ने 128 रन की शतकीय पारी खेली।
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल
5 of 11
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (जोश हेजललुड)
- फोटो : ESPN
सर्वश्रेष्ठ स्पेल
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में शानदार गेंदबाजी की। हेजलवुड ने इस मैच में 9 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। हालांकि, मैच बारिश में धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 बांटना पड़ा।