फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के इन 'नए' खिलाड़ियों ने भारत के मुंह से छीन निकाली जीत

Fri, 09 Jun 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 09 Jun 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 5 Impact Players For Sri Lanka in Win Against India
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : ESPN
गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के मैच में श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से करारी मात दी। 'अनुभवहीन' और 'युवा' श्रीलंका के खिलाड़ियों के आगे टीम इंडिया बेबस नजर आई। भारत की खीझ का आलम यह था कि विकेट निकालने के लिए कप्तान कोहली ने खुद गेंदबाजी करनी पड़ी। श्रीलंका की टीम को हल्के में लेना टीम इंडिया को पड़ा भारी। जानिए किन खिलाड़ियों ने भारत के मुंह से छीन ली जीत:

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के इन 5 खिलाड़ियों भारत के मुंह से छीन निकाली जीत

Champions Trophy 2017 5 Impact Players For Sri Lanka in Win Against India
विराट कोहली - फोटो : ESPN
नुवान प्रदीप
श्रीलंका टीम की तेज गेंदबाजी की रीढ बन चुके नुवान प्रदीप ने भारत के मनोबल पर सबसे बड़ा प्रहार किया। प्रदीप ने 10 ओवर में 73 रन दिए, मगर उन्होंने विराट कोहली को शून्य पर आउट किया। यह पहली बार हुआ है कि आईसीसी टूर्नामेंट में विराट खाता खोले ही आउट हुए हों। विराट के विकेट का दबाव भारत पर काफी समय तक बना रहा।

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के इन 5 खिलाड़ियों भारत के मुंह से छीन निकाली जीत

Champions Trophy 2017 5 Impact Players For Sri Lanka in Win Against India
धनुष्का गुनाथिलका - फोटो : ESPN
धनुष्का गुनाथिलका
20 वनडे का अनुभव रखने वाले श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुनाथिलका ने भारत के खिलाफ जमकर रन कूटे। 72 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के बूते 76 रन जड़ने वाले गुनाथिलके ने अनपी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उनकी पारी के दमपर ही टीम इतना बड़ा लक्ष्य हासिल कर पाई। गुनाथिलका का उपुल थरंगा की जगह टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के इन 5 खिलाड़ियों भारत के मुंह से छीन निकाली जीत

Champions Trophy 2017 5 Impact Players For Sri Lanka in Win Against India
कुशल मेंडिस - फोटो : ESPN
कुसल मेंडिस
भारत के खिलाफ 'मैन ऑफ द मैच' बनने वाले 22 वर्षीय कुसल मेंडिस ने 93 गेंदों में 89 रन की मैचजिताऊ पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए गुनाथिलका के साथ 159 रन जोड़ने वाले मेंडिस ने मनचाहे तरीके से बाउंड्री लगाई और अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का जड़ा। रनआउट होने से पहले उन्होंने टीम की जीत के लिए अच्छा मंच तैयार कर दिया था।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के इन 5 खिलाड़ियों भारत के मुंह से छीन निकाली जीत

Champions Trophy 2017 5 Impact Players For Sri Lanka in Win Against India
असेला गुणारत्ने - फोटो : ESPN
असेला गुणारत्ने
मैच में सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले असेला गुणारत्ने ने युवराज सिंह को बोल्ड कर दिया। इसके अलावा उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 7 रन ही दिए। बल्ले से कमाल दिखाते हुए ऑलराउंडर गुणारत्ने में मात्र 21 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 34 रन जड़ कर टीम को जीत दिलाई। कुसल परेरा के रिटार्यड हर्ट होने के बाद वो अपनी जिम्मेदारी पर खरे उतरे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed